Bihar JDU: कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना..., जदयू में सब कुछ ठीक नहीं?, सीएम नीतीश से मिले मंत्री अशोक चौधरी, जानें कहानी
By एस पी सिन्हा | Updated: September 24, 2024 16:16 IST2024-09-24T16:15:02+5:302024-09-24T16:16:17+5:30
Bihar Politics News: एक उम्र के बाद कोई आपको न पूछे या कोई पीठ पीछे आपके बारे में गलत कह रहा है तो दिल पर लेना, छोड़ दीजिए...।

file photo
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। अब एक बार फिर अशोक चौधरी के नए बयान ने पूरे बिहार की राजनीति में खलबली मचा दी है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम कई सारी बातें कही है। जिसको देखकर माना जा रहा है कि उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से नीतीश कुमार पर तंज कसा है। इसके बाद जदयू की ओर से उन्हें नसीहत दी गई कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुझाव ना दें। इसके बाद अशोक चौधरी ने डेढ़ घंटे तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।
"कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना", तो सुनी सुनाई बातों पर ध्यान देना
— Dr. Ashok Choudhary (@AshokChoudhaary) September 24, 2024
'छोड़ दीजिये'!
आज की तस्वीर ❤️#मेरा_नेता_मेरा_अभिमान@NitishKumar#Bihar@Jduonlinepic.twitter.com/OcIJl3BINf
बढ़ती उम्र में इन्हें छोड़ दीजिए।।
— Dr. Ashok Choudhary (@AshokChoudhaary) September 24, 2024
एक दो बार समझाने से यदि कोई नहीं समझ रहा है तो सामने वाले को समझाना,
"छोड़ दीजिए"
बच्चे बड़े होने पर वो ख़ुद के निर्णय लेने लगे तो उनके पीछे लगना,
छोड़ दीजिए।
गिने चुने लोगों से अपने विचार मिलते हैं, यदि एक दो से नहीं मिलते तो…
वहीं, मुख्यमंत्री आवास से निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। हालांकि, अशोक चौधरी ने पोस्ट के बाद सफाई देते हुए इन बातों का राजनीतिक भाव नहीं नहीं निकालने की अपील की है। बता दें कि अशोक ने सोशल मीडिया एक्स पर एक कविता के जरिए लिखा है कि ‘एक उम्र के बाद कोई आपको न पूछे या कोई पीठ पीछे आपके बारे में गलत कह रहा है तो दिल पर लेना, छोड़ दीजिए...।
जहानाबाद को मिले एक साथ अनेक सौगात।
— Dr. Ashok Choudhary (@AshokChoudhaary) September 23, 2024
आज माननीय मुख्यमंत्री जी ने #जहानाबाद के कल्पा ग्राम में नवनिर्मित कल्पा पंचायत सरकार भवन सहित जिले में नवनिर्मित अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति सह महिला थाना भवन का उद्घाटन तथा अनेक योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उनके साथ मौजूद रहा।
इस… pic.twitter.com/6oDCgEzC3f
अपने हाथ कुछ नहीं, ये अनुभव आने पर भविष्य की चिंता करना, छोड़ दीजिए’। इस ट्वीट के बाद जदयू के अंदरखाने हलचल तेज हो गई और बात मुख्यमंत्री तक जा पहुंची। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बुलावे पर अशोक चौधरी भागे-भागे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। जदयू के सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके इस ट्वीट के लिए अशोक चौधरी को कड़ी फटकार लगाई है।
उधर, जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार पर निशाना साधने वाला कोई नहीं है। नीतीश कुमार बिहार की जनता के दिल में बसते हैं। 19 साल से राज्य के मुख्यमंत्री हैं। उन्हें ग्लोबल थिंकर और क्लाइमेट चेंजर बताया गया है। नीतीश कुमार की साख पर कोई कैसे सवाल खड़ा कर सकता है?
नीतीश कुमार जदयू ही नहीं बिहार की जनता की पहचान हैं। लेकिन नीतीश कुमार पर अगर कोई छंद भाषा का इस्तेमाल करेगा तो सीधा जवाब भी सुनने को तैयार रहे। मुख्यमंत्री नीतीश के कार्यों पर सीधे रूप से कोई सवाल उठाएगा तो उनको अच्छे ढंग से जवाब दिया जाएगा। उधर, अशोक चौधरी ने अपने पोस्ट पर दी सफाई देते हुए कहा कि मैंने वो पोस्ट किसी के लिए नहीं लिखा था।
वो पोस्ट मैंने एक मित्र के लिखे पोस्ट को रीपोस्ट कर दिया था। मुझे ये अच्छा लगा। क्या ये पोस्ट नीतीश कुमार पर था? इस पर अशोक चौधरी ने कहा कि मैं अपने नेता पर कभी इस तरह की बाते लिख सकता हूं क्या? मेरी इतनी हैसियत है, जिन्होंने मुझे बनाया। हमलोग तो उन्हें फिर से 2025 में मुख्यमंत्री बनाए इसके लिए हम लोग दिन रात लगे हुए हैं।