लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: पहले ब्रोकरी, फिर चुनाव-प्रचार की ठेकेदारी, अब 'आकाओं' की शह पर 243 सीटों पर दावेदारी!, लालू यादव की बेटी रोहिणी ने पीके पर किया हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: August 14, 2024 18:14 IST

Bihar Politics News: रोहिणी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जनसुराज के मुख्य प्रवक्ता संजय कुमार ठाकुर ने कहा कि राजद नेत्री रोहिणी आचार्य का इस तरह कहना उनका मानसिक दिवालियापन और घटिया सोच का प्रमाण है।‌

Open in App
ठळक मुद्देज्यादा अहमियत देने व समझने की दरकार नहीं है।सवाल ही काफी हैं, समझने के लिए 'ठेकेदार' की कारस्तानी - कारगुजारी।मीडिया के द्वारा 'चूहे" को बताना 'डायनासोर' ही है सबसे बड़ा इशारा ..।

Bihar Politics News: जन सुराज के सूत्र धार प्रशांत किशोर के द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किए जाने के बाद सियासत गर्मा गई है। इसको लेकर पक्ष-विपक्ष के नेता लगातार प्रशांत किशोर पर हमला बोल रहे हैं। इस बीच राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी ट्वीट कर पीके का नाम लिए बिना कहा कि पहले ब्रोकरी (दलाली), फिर चुनाव-प्रचार की ठेकेदारी .. अब 'आकाओं' की शह पर बिहार की 243 विधानसभा- सीटों पर दावेदारी.. ! ज्यादा अहमियत देने व समझने की दरकार नहीं है, दो सवाल ही काफी हैं, समझने के लिए 'ठेकेदार' की कारस्तानी - कारगुजारी।

रोहिणी ने आगे लिखा है कि अपनी मंडली के लोगों से 'ठेकेदार' का है कहना " पैसों की परवाह नहीं करना " .. न कोई जनाधार, ना ही समर्थक-कार्यकर्ता जुटा रहे चंदा, फिर किसकी है फंडिंग.. कहां से आ रहा है पैसा ?? ' चंदा चोरों का है पैसा, जिसके बूते 'ठेकेदार' खड़ा कर रहा है तमाशा ... गोदी मीडिया में दी जा रही 'ठेकेदार' को तरजीह, बनाया जा रहा इसके बड़बोलेपन को डिबेट/बहस का मुद्दा .. किसके इशारे पर मिल रहा मीडिया-माइलेज? .. आकाओं के कहने पर मीडिया के द्वारा 'चूहे" को बताना 'डायनासोर' ही है सबसे बड़ा इशारा ..।

इसबीच रोहिणी के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जनसुराज के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता संजय कुमार ठाकुर ने कहा कि राजद नेत्री रोहिणी आचार्य का इस तरह कहना उनका मानसिक दिवालियापन और घटिया सोच का प्रमाण है।‌ चलनी हंसलिन सूप के जिनका अपने बहत्तर को छेद वाली कहावत को चरितार्थ कर रही है रोहिणी आचार्य।

उन्हें याद रखना चाहिए कि जब 2014 से पूर्व राजद सिमट कर तेईस विधायक वाली पार्टी रह गई थी। तब‌ इसी प्रशांत किशोर जी ने 2015 में महागठबंधन बना कर (राजद, कांग्रेस और जदयू) बिहार की सत्ता वापस दिलाई थी।‌ उसे भूलना उनकी कृतघ्नता है। मवेशी का चारा खाने से लेकर जमीन के बदले नौकरी देने वाले परिवार के सदस्य रोहिणी किस मुंह से प्रशांत किशोर जी पर फब्तियां कसती है? उन्हें शर्म क्यों नहीं आती? 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब