लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: ललन सिंह कार्यशैली के चलते नहीं टिके कई बड़े नेता!, सीएम नीतीश बने रहे अंजान, देखें जदयू छोड़ने वाले नेताओं की लिस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: December 28, 2023 18:29 IST

Bihar Politics News: जदयू की रीढ़ के रूप में कुर्मी और कोयरी वोटर यानी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लव-कुश समीकरण माना जाता रहा, उन जातियों के बड़े नेता भी जदयू से अलग हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देललन सिंह के कार्यशैली के चलते जदयू में टिक नहीं पाए।जदयू से नाता तोड़ते हुए ललन सिंह को ही कटघरे में खड़ा किया।आरसीपी सिंह ने सबसे पहले जदयू का दामन छोड़ा और भाजपा का दामन थाम लिया।

Bihar Politics News: ललन सिंह के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी के कई ऐसे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अलग होते चले गए जो अपनी अहमियत रखते थे। इसमें कुर्मी हो या कोयरी, धानुक हो या कहार, राजपूत रहे या फिर कायस्थ- भूमिहार। ललन सिंह के कार्यशैली के चलते जदयू में टिक नहीं पाए।

31 जुलाई 2021 को तामझाम के साथ ललन सिंह को जदयू अध्यक्ष पद की कमान इस उम्मीद के साथ सौंपी गई थी कि वह पार्टी में सब कुछ बदलकर रख देंगे और पार्टी काफी ऊंचाईयों पर जाएगी। लेकिन हाल यह हुआ कि उनके कार्य रवैये से जदयू के कई बड़े नेता यह कहकर जदयू से किनारे हो गए कि उन्हें पार्टी में तरजीह नहीं दी जाती। 

ज्यादातर नेताओं ने जदयू से नाता तोड़ते हुए ललन सिंह को ही कटघरे में खड़ा किया। जिस जदयू की रीढ़ के रूप में कुर्मी और कोयरी वोटर यानी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लव-कुश समीकरण माना जाता रहा, उन जातियों के बड़े नेता भी जदयू से अलग हो गए। आरसीपी सिंह ने सबसे पहले जदयू का दामन छोड़ा और भाजपा का दामन थाम लिया।

वहीं कोयरी जाति से आने वाले उपेंद्र कुशवाहा ने तो अपनी पार्टी आरएलएसपी का जदयू में विलय कर लिया था। लेकिन नीतीश कुमार ने एनडीए से अलग होकर राजद के साथ बिहार में सरकार बनाई तो उपेंद्र कुशवाहा विरोध में उतर गए। स्थिति हुई कि वे जदयू से अलग होकर फिर से अपनी नई पार्टी बनाए और अब एनडीए का हिस्सा हैं।

इसके साथ ही ललन सिंह के क्रियाकलापों से आजिज आकर जदयू प्रवक्ता अजय आलोक, पूर्व विधान पार्षद रणवीर नंदन, प्रमोद चन्द्रवंशी, पूर्व सांसद मीना सिंह भी शामिल हैं। मीना सिंह आब भाजपा में जा चुकी हैं। वहीं, धानुक जाति से आने वाले प्रगति मेहता को जदयू ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। जदयू सूत्रों की मानें तो इन सबके पार्टी छोड़ने की एक वजह ललन सिंह के साथ इनके असहज रिश्ते रहे। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जानकर भी अबतक अनजान बने रहे और ललन सिंह के इशारे पर चलते रहे।

टॅग्स :Rajiv Ranjan SinghबिहारपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब