Bihar Politics: लालू यादव और नीतीश कुमार चूड़ा-दही खाकर करेंगे 'खेला'?, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा-सत्ता परिवर्तन जल्द
By एस पी सिन्हा | Updated: January 3, 2025 17:20 IST2025-01-03T17:19:46+5:302025-01-03T17:20:38+5:30
Bihar Politics: पप्पू यादव ने कहा कि मकर संक्रांति (14 जनवरी) के बाद बिहार में सियासी खेला होगा। लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार (बड़े-छोटे भाई) में चूड़ा-दही चलेगा और खेला कर देंगे।

photo-ani
Bihar Politics: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला ऑफर दिए जाने के बाद गर्मायी सियासत के बीच पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने दावा किया है कि मकर संक्रांति के बाद बिहार में एक बार फिर से सत्ता परिवर्तन होगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल होंगे। शुक्रवार को एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि मकर संक्रांति (14 जनवरी) के बाद बिहार में सियासी खेला होगा। लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार (बड़े-छोटे भाई) में चूड़ा-दही चलेगा और खेला कर देंगे।
VIDEO | Supporters of Independent MP Pappu Yadav stage 'Rail Roko' protest in Patna in support of BPSC aspirants.
— Press Trust of India (@PTI_News) January 3, 2025
"The Bihar government compelled us to come on roads by putting the future of 4 lakh students at stake. BPSC students are continuously protesting for 16 days now and… pic.twitter.com/Fz54ZCsesn
LoP Rahul Gandhi Ji soon visit Patna to meet BPSC students protesting dor days with demand of Re-examination.
Congress leader Pappu Yadav says that he has requested Rahul Gandhi Ji to meet students.. pic.twitter.com/U12XzpaFeZ— Shantanu (@shaandelhite) January 3, 2025
उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार भाजपा के साथ अपनी पार्टी की सीटें नहीं बढ़ा सकते हैं, न लालू महागठबंधन में अपनी सीट बढ़ा सकते हैं। यह नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव को पता है। नीतीश कुमार और लालू यादव मिलकर लड़ेंगे तो दोनों 2025 विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीट जीतेंगे।
BPSC Reएग्जाम के लिए छात्र साथियों ने
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) January 3, 2025
किया बिहार में रेल चक्का जाम
हम और हमारे छात्र युवा शक्ति के कार्यकर्ता साथी
हर क़ीमत पर पूरी परीक्षा रद्द करा पूर्ण रूप से पुनः
परीक्षा कराने के लिए प्रतिबद्ध है! pic.twitter.com/tuJz5Vdhzb
पप्पू यादव ने कहा कि साल 2020 के विधानसभा में चिराग मॉडल के दम पर भाजपा ने नीतीश कुमार की सीटें कम करा दी। इस बार पीके मॉडल के तहत भाजपा नीतीश की सीटें कम करा देगी। वह नीतीश के खिलाफ प्रत्याशी देंगे। उसके बाद नीतीश को खत्म कर देगी। यह सब नीतीश कुमार बहुत अच्छे से समझ रहे हैं।