लाइव न्यूज़ :

उपेन्द्र कुशवाहा के बयान के समर्थन में हथियार लहराने वाले पूर्व विधायक के तलाश में जुटी पुलिस, पूर्व विधायक फरार

By एस पी सिन्हा | Updated: May 23, 2019 04:09 IST

रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने एग्जिट पोल को सिरे से खारिज करते हुए साफ कहा था कि 'पहले बूथ लूट और अब रिजल्ट लूट' की तैयारी चल रही है. अगर रिजल्ट लूट की घटना हुई तो महागठबंधन के नेताओं से आग्रह है कि हथियार भी उठाना हो तो उठा लें. सड़कों पर खून बहेगा.

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व विधायक रामचन्द्र यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि हम लोकतंत्र को बचाने के लिए गोली चलाने को तैयार हैं. रामचन्द्र सिंह बक्सर लोकसभा सीट से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा के बयान के समर्थन में हथियार लहराने वाले भभुआ के पूर्व राजद विधायक और फिलहाल बक्सर लोकसभा सीट से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ने वाले रामचन्द्र सिंह यादव की तलाश में पुलिस जुट गई है. इसी कड़ी में आज उनके आवास पर पुलिस ने छापा मारा. हालांकि इससे पहले भनक लगते हीं पूर्व विधायक फरार हो गए हैं. 

पुलिस ने यह कार्रवाई उनके प्रेस कॉन्फ्रेंस में हथियार लहराते हुए दिए गए बयान पर की है. रामचन्द्र यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि हम लोकतंत्र को बचाने के लिए गोली चलाने को तैयार हैं. हमें बस महागठबंधन के नेता आदेश दें. प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक के द्वारा प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हथियार को लहराये जाने को गंभीरता से लेते हुए कैमूर के एसपी दिलनवाज अहमद ने पूर्व विधायक रामचन्द्र सिंह यादव के खिलाफ कार्रवाई का आदेश पने मातहतों को दिया.

इसके बाद एसपी के आदेश पर कार्रवाईकरते हुए भभुआ डीएसपी और एसडीओ के नेतृत्व में पुलिस ने शाम करीब 6.30 बजे रामचन्द्र सिंह यादव के भभुआ स्थित आवास पर छापा मारा. हालांकि इस दौरान पूर्व विधायक अपने आवास पर नहीं मिले. इस संबंध में भभुआ डीएसपी ने बताया कि निर्दलीय उम्मीदवार रामचन्द्र सिंह यादव छापा पडने से कुछ देर पहले ही फरार हो गए हैं. पुलिस को उनके घर के कुछ बरामद नहीं हुआ है. हालांकि पुलिस रामचन्द्र की तलाश कर रही है.

यहां बता दें कि एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने के बाद रालोसपा नेता उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को पटना में लोगों से हिंसक अपील कर डाली थी. उन्होंने एग्जिट पोल को सिरे से खारिज करते हुए साफ कहा था कि 'पहले बूथ लूट और अब रिजल्ट लूट' की तैयारी चल रही है. अगर रिजल्ट लूट की घटना हुई तो महागठबंधन के नेताओं से आग्रह है कि हथियार भी उठाना हो तो उठा लें. सड़कों पर खून बहेगा.

टॅग्स :बिहार लोकसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनावआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ