लाइव न्यूज़ :

पटना में दो दिवसीय बाल फिल्म महोत्सव, मराठी फिल्म 'सुमी' सहित कई हिंदी और दूसरी भाषाओं की फिल्म हुई प्रदर्शित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 14, 2022 10:20 IST

पटना में आयोजित दो दिनों के बाल फिल्म महोत्सव के दौरान बच्चों पर आधारित कई चर्चित फिल्में दिखाई गईं, जिनमे संजीव के झा की लिखी फिल्म सुमी' ने बच्चों के साथ साथ अभिभावकों का भी दिल जीत लिया।

Open in App

पटना: बिहार की राजधानी पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में बाल दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय पटना बाल फिल्म महोत्सव 13 नवम्बर को राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त चर्चित मराठी फिल्म 'सुमी' के प्रदर्शन के साथ ही संपन्न हो गया। 

बिहार राज्य विकास एवं वित्त निगम की ओर से आयोजित इस फिल्म महोत्सव की शुरूआत राज्य के कला संस्कृति मंत्री जितेंद्र कुमार राय, कला संस्कृति एवं युवा विभाग की सचिव व बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम की प्रबंध निदेशक वंदना प्रेयसी तथा मशहूर अभिनेता संजय मिश्रा की उपस्थिति में हुई थी। 

इस अवसर पर पहले दिन 12 नवम्बर को निर्देशक विशाल कुडाले की मराठी फिल्म 'टक टक' के साथ कई अन्य हिंदी और दूसरी भाषाओं की फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इसमें राज्य के कई सरकारी और गैर-सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दो दिनों तक चले इस फिल्म महोत्सव में प्रदेश के कई बाल कलाकारों को पुरस्कृत भी किया गया। 

पटना में फिल्म महोत्सव का आयोजन

'सुमी' जीत चुकी है कई पुरस्कार

फिल्म महोत्सव के दो दिनों में बच्चों पर आधारित कई चर्चित फिल्में दिखाई गईं जिनमे संजीव के झा की लिखी फिल्म 'सुमी' ने बच्चों के साथ साथ अभिभावकों का भी दिल जीत लिया। लेखक संजीव के झा की बहुचर्चित मराठी फिल्म 68 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में कई पुरस्कार जीत चुकी है, जिनमें सर्वश्रेठ बाल फिल्म का पुरस्कार भी शामिल है। 

फिल्म के लेखक संजीव के झा ने इसे अपने ही बचपन की कहानी बताते हुए कहा कि इस फ़िल्म को बच्चे अपने अभिभावकों के साथ देख और सराह रहे हैं, यही उनकी सफलता है। वे हमेशा से यही चाहते थे कि इस कहानी में वे अपने बचपन के अनुभवो को ही हिस्सा बनायें। 

महोत्सव के इस अवसर पर बिहार के मोतिहारी जिले से ताल्लुक रखने वाले श्री संजीव के झा को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्रीमती वंदना प्रेयशी द्वारा प्लांट और मिथिला पेंटिंग के प्रयोग से बनी शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया और उन्हें लगातार सफल फिल्में बनाने की शुभकामना दी। 

टॅग्स :बिहार समाचारबाल दिवसपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब