लाइव न्यूज़ :

पटना एयरपोर्ट पर बम की धमकी, बम निरोधक दस्ता जांच के लिए पहुंचा, तलाशी जारी

By विनीत कुमार | Updated: April 12, 2023 13:42 IST

पटना के जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर बम की धमकी के बाद तलाशी ली जा रही है। बम निरोधक दस्ता जांच के लिए पहुंचा है। एक फोन कॉल के जरिए बम रखे होने की धमकी पटना एयरपोर्ट को मिली थी।

Open in App

पटना: बिहार की राजधानी पटना के जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर बम रखे होने की धमकी मिली है। एक फोन कॉल के जरिए यह धमकी दी गई। इसके बाद आननफानन में बम निरोधक दस्ता पटना एयरपोर्ट पहुंचा और पूरे परिसर की तलाशी ली जा रही है। 

सामने आई जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 10.47 बजे बम की धमकी फोन के जरिए पटना एयरपोर्ट को मिली। इसके बाद बम निरोधक दस्ता को इसकी जानकारी दी गई। हालांकि, पटना एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन जारी है।

इससे पहले पिछले साल भी दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को पटना एयरपोर्ट पर उतारा गया था। दरअसल विमान में यात्रा कर रहे एक शख्स ने दावा किया था उसके बैग में बम है। बाद में उसके बैग की तलाशी ली गई लेकिन कोई बम नहीं मिला था और शख्स को हिरासत में ले लिया गया था।

दूसरी ओर पटन एयरपोर्ट पर बम की धमकी से इतर दिल्ली के एक स्कूल में भी आज ईमेल के जरिए बम की धमकी दी गई। दिल्ली के सादिक नगर में स्थित इंडियन स्कूल में बम होने की धमकी दी गई थी। इसके बाद ऐहतियातन स्कूल को खाली करा लिया गया और स्कूल की तलाशी ली जा रही है।

टॅग्स :बिहार समाचारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए