लाइव न्यूज़ :

बिहारः छठ घाटों के निरीक्षण के दौरान जेपी सेतु के खंभे से टकराई नीतीश कुमार की नाव, बाल-बाल बचे

By अनिल शर्मा | Updated: October 15, 2022 15:33 IST

नाव पर नीतीश कुमार के साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। मालूम हो कि बीते दिनों बेमौसम बारिश की वजह से गंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

Open in App
ठळक मुद्देछठ पूजा की शुरुआत 28 अक्तूबर को नहाय खाय के साथ हो रही है।छठ से पहले नीतीश कुमार घाटों का शनिवार निरीक्षण कर रहे थे।इसी दौरान उनकी नाव हवा के तेज झोंको से जेपी सेतु के खंभे में जा टकराई।

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाव उस वक्त दुर्घटना का शिकार होते-होते बच गया जब वह गंगा नदी के किनारे छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान नीतीश कुमार की नाव जेपी सेतु के एक खंभे से टकरा गई जिसमें वह बाल-बाल बच गए। मुख्यमंत्री सहित नाव में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

गौरतलब है कि छठ पूजाबिहार में सबसे बड़े त्योहार के रूप में मनाया जाता है। नीतीश कुमार छठ पूजा के लिए बनाए घाटों का शनिवार निरीक्षण कर रहे थे। वह छठ घाटों पर हो रही साफ सफाई का जायजा लेने गए थे लेकिन इसी दौरान तेज हवा के चलते नाव का संतुलन बिगड़ गया जिससे नाव पिलर से जा टकराई।

नाव पर नीतीश कुमार के साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। मालूम हो कि बीते दिनों बेमौसम बारिश की वजह से गंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। एहतिहात के तौर पर मुख्यमंत्री के साथ गोताखोर की टीम भी चल रही थी। वहीं उनकी नाव के आगे-पीछे कई छोटी बोट भी थे जिसपर सुरक्षा बल मौजूद थे। 

छठ पूजा की शुरुआत 28 अक्तूबर को नहाय खाय के साथ हो रही है। 29 अक्तूबर को खरना और 30 अक्तूबर की शाम को सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। फिर 31 की सुबह को उगते सूरज को अर्घ्य के साथ व्रती अपना व्रत तोड़ेंगी।

 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारछठ पूजा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव