लाइव न्यूज़ :

नीतीश सरकार ने रमजान के मौके पर मुस्लिम कर्मचारियों को दी छूट, भाजपा विरोध पर जदयू अध्यक्ष का निशाना, धर्म के नाम पर दुकानदारी चला रहे

By एस पी सिन्हा | Updated: March 18, 2023 17:56 IST

जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि देश में जो सरकार चल रही है, उसमें ऐसी मानसिकता के लोग जगह-जगह भरे पड़े हैं और धर्म के नाम पर अपनी दुकानदारी चला रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहिन्दुओं को भी इस तरह का लाभ मिलना चाहिए।भाजपा इस देश में धार्मिक उन्माद फैलाना चाह रही है।सरकार ने अल्पसंख्यक को रमजान के मौके पर छूट देने का फैसला लिया है।

पटनाः बिहार में नीतीश सरकार के द्वारा रमजान के मौके पर मुस्लिम कर्मचारियों छूट देने के ऐलान के बाद सूबे में राजनीति तेज हो गई है। भाजपा ने अल्पसंख्यकों को छूट दिए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा है कि आखिर सरकार अल्पसंख्यकों पर इतनी मेहरबान क्यों हैं और हिन्दुओं को भी इस तरह का लाभ मिलना चाहिए।

 

भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि देश में जो सरकार चल रही है, उसमें ऐसी मानसिकता के लोग जगह-जगह भरे पड़े हैं और धर्म के नाम पर अपनी दुकानदारी चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा इस देश में धार्मिक उन्माद फैलाना चाह रही है।

लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा से यह कोशिश करते रहे हैं कि सामाजिक सदभाव बना रहे और इसके लिए जो भी उचित होता है, वह उसको करते हैं। इसी सोच की तहत सरकार ने अल्पसंख्यक को रमजान के मौके पर छूट देने का फैसला लिया है। भाजपा के लोगों को हर चीज में बस धर्म ही दिखता है।

ललन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार इन दिनों ’वाई प्लस’ और ’जेड प्लस’ की सुरक्षा रेवड़ी की तरह बांट रही है। नतीजा है कि ऐसे ऐसे लोगों को सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है जो फर्जी लोग हैं। उन्होंने बिहार में चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और मुकेश सहनी को हाल के दिनों में उपलब्ध कराई गई जेड और वाई श्रेणी की सुरक्षा पर कटाक्ष किया।

ललन ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार सिर्फ स्टेट्स सिंबल के लिए लोगों को ऐसी सुरक्षा दे रही है। इसी के साथ उन्होंने मोदी सरकार में सुरक्षा फर्जीवाड़ा होने का आरोप लगाया। उन्होंने किरण भाई पटेल नामक एक ठग को केंद्र सरकार की ओर से मिली ’जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा का उदाहरण दिया।

किरण पटेल खुद को पीएमओ का अधिकारी बताकर ’जेड प्लस सुरक्षा’ का लाभ लेता रहा। उसने जम्मू कश्मीर में एलजी से मुलाकात की। बैठकों में शामिल हुआ। फाइव स्टार होटल में ठहराया गया। लेकिन केंद्रीय जांच एजेंसियां इन सबसे अनजान बनी रहीं। उन्होंने कहा इसी से पता चलता है कि जब केंद्र की मोदी सरकार ठग को ’जेड प्लस’ सुरक्षा दे रही है तो इसके बहाने वह बिहार में भी राजनीति कर रही है।

जबकि ठग को सुरक्षा देना अपने आप में सुरक्षा से ही खिलवाड़ है। वहीं ओवैसी के बिहार दौरे पर ललन सिंह ने कहा कि बिहार में आने पर किसी को भी रोक नहीं है। बिहार में घूमने के लिए हर कोई स्वतंत्र है। अमित शाह भी आ रहे हैं तो आते रहे, 2015 में भी बिहार में कैंप किए हुए थे, क्या हुआ था?

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारRajiv Ranjan SinghआरजेडीजेडीयूJDU
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब