लाइव न्यूज़ :

बिहार में घटने लगी है बेटियों की संख्या, स्वास्थ्य विभाग में मचा है हड़कंप, अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर मारे जा रहे हैं छापे

By एस पी सिन्हा | Updated: May 28, 2023 18:06 IST

इस अत्याधुनिक दौड़ में महिलाएं और पुरुष हर क्षेत्र में अपना परचम एक साथ लहराते में मशगूल होते जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ आज भी कुछ लोग बेटियों से ज्यादा बेटों की चाह रखते है।

Open in App
ठळक मुद्देएक सर्वे में यह बात सामने आई है कि राज्य में लड़कियों की संख्या में लगातार कमी आती जा रही हैहालांकि सर्वे ने अभी तक अपना आकड़ा जारी नहीं किया है गैर क़ानूनी ढंग से चलाये जा रहे उल्ट्रासाउंड सेंटरों पर करवाई की जा रही है

पटना: नेशनल फैमिली प्लानिंग के द्वारा बिहार में कराए गए के एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि लड़कियों की संख्या में लगातार कमी आती जा रही है। हालांकि उसने अभी आंकड़ा जारी नही किया है। लेकिन बिहार में स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दे दी है। यह जानकारी सामने आने बाद स्वस्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। 

दरअसल, इस अत्याधुनिक दौड़ में महिलाएं और पुरुष हर क्षेत्र में अपना परचम एक साथ लहराते में मशगूल होते जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ आज भी कुछ लोग बेटियों से ज्यादा बेटों की चाह रखते है। ऐसे में कई ऐसे लोग अल्ट्रा साउंड जांच के जरिय गर्भ में ही नवजात की ह्त्या करवा देते हैं।

जानकारों के अनुसार गलत ढंग से चलाये जा रहे ऐसे अल्ट्रासाउंड जो बिना डॉक्टर, बिना मान्यता के परिचालन हो रहे है। यह सभी भ्रूण ह्त्या जैसे संगीन मामलों को अंजाम देते हैं। जिसे रोकने और गैर क़ानूनी उल्ट्रासाउंड सेंटरों को खंगालने में बिहार स्वास्थ्य विभाग की जांच दल टीम जुटी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर ऐसे उल्ट्रासाउंड सेंटरों पर ताला जड़ने की तैयारी में जुट गई है। 

इस संबंध में पटना के सिविल सर्जन डॉ. श्रवण कुमार ने बताया कि जिले में लगातार गैर क़ानूनी ढंग से चलाये जा रहे उल्ट्रासाउंड सेंटरों पर करवाई की जा रही है। पटना बड़ा क्षेत्र है। यहां मजिस्ट्रेट के साथ मेडिकल टीम जांच दल और स्थानीय पुलिस के सहयोग से करवाई की जा रही है। 

पटना जिले में निबंधित 834 उल्ट्रासाउंड सेंटर रजिस्टर्ड है। जिसमे 514 के लगभग उल्ट्रासाउंड सेंटर कार्यरत हैं। इसके अलावे जितने भी गैर क़ानूनी ढंग से उल्ट्रासाउंड सेंटर जांच दल के द्वारा करवाई में पाया जाएगा, उसपर क़ानूनी कारवाई कर उसे बंद किया जाएगा।

टॅग्स :बिहारबिहार समाचारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब