लाइव न्यूज़ :

बिहार में आपराधिक मामलों में फंसे सांसदों-विधायकों की बढ़ेगी मुश्किलें, पटना हाईकोर्ट ने दिया सख्त निर्देश

By एस पी सिन्हा | Updated: February 4, 2022 20:30 IST

पटना हाईकोर्ट ने बिहार में जन प्रतिनिधियों के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामलों का ब्यौरा मांगा है. राज्य गृह सचिव से तमाम जानकारियां मांगी गई हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपटना हाईकोर्ट ने राज्य में जन प्रतिनिधियों के विरूद्ध चल रहे आपराधिक मामलों का ब्यौरा मांगा है।जन प्रतिनिधियों के विरूद्ध चल रहे आपराधिक मामलों की सुनवाई में तेजी लाने की कवायद।मुख्य न्यायाधीश संजय करोल व न्यायमूर्ति एस कुमार की खंडपीठ ने सभी आपराधिक मामलों का ब्यौरा तलब किया है।

पटना: बिहार में आपराधिक मामलों में नामजद सांसदों और विधायकों की मुश्किलें बढने वाली है. पटना हाईकोर्ट ने राज्य में जन प्रतिनिधियों के विरूद्ध चल रहे आपराधिक मामलों की सुनवाई में तेजी लाने के लिए राज्य गृह सचिव से उन  . ये सभी मामलें राज्य के सभी सम्बंधित सांसद/ विधायकों के खिलाफ चल रहे हैं. 

मुख्य न्यायाधीश संजय करोल व न्यायमूर्ति एस कुमार की खंडपीठ ने इस मामले में स्वतः दायर हुई एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया है. 

गृह सचिव को हलफनामे में राज्य के सभी प्राथमिकी एवं थाना का विवरण देना है, जो जन प्रतिनिधियों के खिलाफ दर्ज हुए हैं. उनमे लंबित पड़े अनुसंधान की प्रगति, जिन मामले में आरोप पत्र दायर हो चुका है, उनकी कोर्ट में हो रही सुनवाई के चरण की हालिया जानकारी देनी है. 

साथ में निचली अदालतों में एमपी/एमएलए आरोपियों के खिलाफ चल रहे ट्रायल के विभिन्न चरण, गवाही की मौजूदा स्थिति, जहां गवाही हो गई वहां दंड प्रक्रिया सहिंता 313 के तहत आरोपी को अपने बचाव में बयान दर्ज करवाने की प्रक्रिया व अंतिम बहस के अलग-अलग चरण के जिलावार आंकड़े गृह विभाग को कोर्ट में पेश करना है. 

17 फरवरी को होगी अलगी सुनवाई

खण्डपीठ ने रजिस्ट्रार, लिस्ट व कम्प्यूटर ऑपरेटरों को भी निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आपराधिक मामलों या उनमे दायर अपील, रिवीजन और निचली अदालतों के मामले या प्राथमिकी को निरस्त करने हेतु दायर हुई क्रिमनल मिसलेनियस याचिकाओं की सूची बनाकर, उन्हें दो हफ्ते के भीतर मुख्य न्यायाधीश की खण्डपीठ के समक्ष लिस्ट करें. इन मामलों पर अगली सुनवाई 17 फरवरी को की जाएगी.

उल्लेखनीय है कि पटना हाई कोर्ट में, यह मामला सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के आलोक में स्वतः दायर हुआ है, जो अश्वनी उपाध्याय बनाम केंद्र सरकार के जनहित मामले में 16 सितम्बर, 2020 को पारित हुआ था. 

उक्त आदेश के जरिये सुप्रीम कोर्ट ने देश के सभी हाई कोर्ट प्रशासन को निर्देश जारी करते हुए कहा था कि कोरोना काल मे भी एमपी/एमएलए के विरूद्ध कोर्ट में चल रहे आपराधिक मामलों के ट्रायल में कोई शिथिलता नहीं आनी चाहिए. जहां तक हो सके वर्चुअल सुनवाई के जरिये जन प्रतिनिधियों के खिलाफ चल रहे ट्रायल में तेजी आनी चाहिए.

सुप्रीम कोर्ट के अनुसार जिन आपराधिक मामलों पर हाईकोर्ट से रोक लगी हुई है, उन मामलों पर रोजाना सुनवाई करने के लिए खुद मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक खण्डपीठ गठित हो.

टॅग्स :बिहार समाचारPatna High Court
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?