लाइव न्यूज़ :

12 साल पहले एक शख्स हो गया था लापता, घर वालों ने मृत समझ कर दिया था अंतिम संस्कार; पाकिस्तान से उसका खत आया तो मची खलबली

By आजाद खान | Updated: December 18, 2021 14:03 IST

छव्वी के लापता होने के बाद घर वालों ने उसे बहुत ढ़ूंढ़ा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला था। 12 साल बाद अब उसके परिवार वालों को उसकी खबर मिली है।

Open in App
ठळक मुद्दे12 साल पहले बिहार से भागा एक शख्श पाकिस्तान के एक जेल में बंद मिला।परिवार वालों के अनुसार, छव्वी मांसिक रुप से बीमार था जब वह घर छोड़ा था।छव्वी पाकिस्तान के किस जेल में है, इसकी अभी पुष्टी नहीं हुई है।

विश्व: बिहार के बक्सर से 12 साल पहले लापता शख्स के पाकिस्तान में होने की खबर सामने आई है। यह खबर मिलते ही घर वालों के चेहरे पर खुशी की लहर छा गई। बताया जा रहा है कि छव्वी नामक एक शख्स आज से 12 साल पहले लापता हो गया था, परिवार वालों के बहुत खोजने के बावजूद भी उसका कोई पता नहीं चला था। अंत में तंग आकर परिवार वालों ने भी हार मान ली और उसे मरा समझकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन हाल में मिली खबरों के अनुसार, छव्वी के जिंदा होने की बात सामने आई है। खबरों के मुताबिक, छव्वी पाकिस्तान के किसी एक जेल में बंद है। वहीं घर वालों को छव्वी के जिंदा होने की खबर पाने से उनकी उम्मीद और जगी है और वे उसके घर वापस आने की आस लगाए बैठे हैं। 

मांसिक रुप से बीमार था छव्वी

छव्वी बक्सर के खिलाफ़तपुर का रहना वाला था। घर वालों के अनुसार, छव्वी एक मांसिक रुप से बीमार शख्स था जो 12 साल पहले अपना घर छोड़ भाग गया था। अब जब परिवार वालों ने छव्वी के वापस लौटने की आस ही छोड़ दी थी तब उसके जिंदा होने की खबर सामने आई है। वहीं घर वालों के साथ पुलिस भी इस बात से परेशान है कि मांसिक रुप से बीमार छव्वी पाकिस्तान के जेलों तक कैसे पहुंचा। इस बीच छव्वी के लापता होने के बाद उसके पिता की भी मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, छव्वी ने पाकिस्तान के जेल से अपने परिवार वालों को खत लिखा और अपने जिंदा होने की खबर दी। 

पाकिस्तान के किसी एक जेल में बंद है छव्वी

पुलिस के मुताबिक, स्पेशल ब्रांच ने छव्वी के पाकिस्तान के एक जेल में बंद होने की पुष्टी की है। हालांकि पुलिस अभी यह नहीं बता पा रही है कि वह पाकिस्तान के किस जेल में बंद है। पुलिस ने स्पेशल ब्रांच से संपर्क कर छव्वी को जल्द से जल्द छुड़वाने और उसे भारत वापस लाने की बात कही है।  

टॅग्स :भारतबिहारपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना