लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के 6 में से 4 विधायक जदयू के संपर्क में?, चिराग पासवान ने कहा-महागठबंधन के ‘कई विधायक’ संपर्क में, NDA में आने को आतुर?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2025 10:35 IST

विधानसभा चुनावों में केवल छह सीटें जीतने वाली कांग्रेस के कम से कम चार विधायक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जद (यू) के संपर्क में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकिसी खास पार्टी के बारे में नहीं कह सकता, लेकिन कई विपक्षी विधायक राजग के संपर्क में हैं। जब भी चुनाव होते हैं, यही कहानी हमेशा चर्चा में रहती है।2020 में भी ऐसी ही बातें सुनी थीं, लेकिन हमारे सभी 19 विधायक पार्टी के साथ बने रहे।

पटनाः केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को दावा किया कि बिहार में विपक्षी महागठबंधन के ‘कई विधायक’ सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के संपर्क में हैं। राजग ने विधानसभा चुनाव में राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखी है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख पासवान ने यह टिप्पणी पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में की, जिसमें उनसे उन अफवाहों के बारे में पूछा गया था कि हाल में हुए विधानसभा चुनावों में केवल छह सीटें जीतने वाली कांग्रेस के कम से कम चार विधायक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जद (यू) के संपर्क में हैं।

हाजीपुर के सांसद पासवान ने कहा, "मैं किसी खास पार्टी के बारे में नहीं कह सकता, लेकिन कई विपक्षी विधायक राजग के संपर्क में हैं। उन्हें लगता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केवल इसी गठबंधन में वे लोगों की सेवा कर सकते हैं।" प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, ‘‘जब भी चुनाव होते हैं, यही कहानी हमेशा चर्चा में रहती है।

हमने 2020 में भी ऐसी ही बातें सुनी थीं, लेकिन हमारे सभी 19 विधायक पार्टी के साथ बने रहे।" पासवान ने दावा किया कि विपक्ष के प्रति लोगों का मोहभंग बढ़ रहा है, जो कुछ भी रचनात्मक नहीं करता और सरकार को काम नहीं करने देता। उन्होंने कहा, "संसद के हर सत्र में यह देखा गया है।

कल से शुरू हो रहे सत्र में भी हमें इसी तरह के व्यवहार की आशंका है। राज्य विधानसभा का सत्र भी शुरू होने वाला है।" विधानसभा चुनावों में राजग ने 243 सीटों में से 202 सीटें जीतीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, जबकि जनता दल (यूनाइटेड) 85 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। लोजपा ने 19 सीटों पर जीत हासिल की। 

टॅग्स :चिराग पासवानबिहार विधानसभा चुनाव 2025पटनालोक जनशक्ति पार्टीजेडीयूकांग्रेसराहुल गांधीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गायब रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

भारतजदयू के वरिष्ठ विधायक नरेंद्र नारायण यादव 18वीं बिहार विधानसभा के लिए चुने गए निर्विरोध उपाध्यक्ष

भारतबिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण से बनाई दूरी, जदयू ने कसा तंज, कहा- भाई तेजस्वी दिखे तो बताइए, वो कहां गायब हो गए?

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारत अधिक खबरें

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारतछत्तीसगढ़: हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

भारतIndiGo flight cancellations: इंडिगो आने वाले दिनों में भी कैंसिल करेगा फ्लाइट, एयरलाइंस ने 10 फरवरी तक का मांगा समय

भारतDelhi Traffic Advisory: पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जाने की मनाही; चेक करें

भारतहवाई यात्रियों की परेशानियों का जिम्मेदार कौन?