लाइव न्यूज़ :

बिहार: AK-47, हैंड ग्रेनेड बरामदगी मामले में बाहुबली विधायक अनंत सिंह दोषी करार, 21 जून को सजा का ऐलान

By विनीत कुमार | Updated: June 14, 2022 12:36 IST

बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह को एके 47, कारतूस और ग्रेनेड रखने के मामले में दोषी पाया गया है। एमपी एमएलए कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाया। सजा 21 जून को सुनाई जाएगी।

Open in App

पटना: बिहार में एमपी एमएलए कोर्ट ने मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह को एके 47, कारतूस और ग्रेनेड रखने के मामले में दोषी करार दिया है। इस मामले में कोर्ट की ओर से अब सजा का ऐलान 21 जून को किया जाएगा। अनंत सिंह फिलहाल पटना की बेऊर जेल में बंद है। 

इस मामले में सुनवाई कल ही पूरी हुई थी और कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। पटना के एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष जज त्रिलोकी दुबे ने मंगलवार को फैसला सुनाया। इससे पहले 15 अक्टूबर 2020 को अनंत सिंह और उनके पैतृक आवास के केयरटेकर पर आरोप गठित किए गए थे। इसके बाद लंबे समय तक कोर्ट में बहस का दौर चला।

गौरतलब है कि मामले को बिहार सरकार ने विशेष कांड की श्रेणी में रखा था और इसका तेजी से ट्रायल कराया गया। अनंत सिंह आरोपों से इनकार करते रहे हैं। हालांकि अब कोर्ट का फैसला आ चुका है।

यह पूरा मामला करीब तीन साल पुराना है। पटना पुलिस ने अनंत सिंह के बाढ़ थाना इलाके के लदवां गांव में पैतृक आवास पर अगस्त 2019 में छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित हथियार एके 47, 33 जिंदा कारतूस और दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए थे। इसके बाद 16 अगस्त 2019 को बाढ़ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। 

इस केस में बाढ़ अनुमंडल की तत्कालीन एएसपी लिपी सिंह की ओर से विधायक अनंत कुमार सिंह और केयरटेकर सुनील राम के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी। मामले में सुनवाई के दौरान नियुक्त विशेष लोक अभियोजक ने 13 पुलिस वालों को कोर्ट में पेश किया था जबकि बचाव पक्ष अनंत सिंह की ओर से 33 गवाह पेश किए गए थे।

टॅग्स :अनंत सिंहबिहार समाचारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया