लाइव न्यूज़ :

बिहार में मंत्री और विधायकों को चाहिए अपनी जाति के अफसर, सिफारिश पत्रों से परेशान है विभाग

By एस पी सिन्हा | Updated: June 30, 2021 21:05 IST

बिहार के ज्यादातर विधायक इन दिनों सचिवालय के चक्कर काटते दिखाई दे रहे हैं. विधायक अपनी जाति के चहेते अधिकारियों की पोस्टिंग अपने क्षेत्र में करवाने के लिए सिफारिश लेकर मंत्रियों के पास जा रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों का चयन नेता योग्यता के आधार पर नहीं बल्कि जाति के आधार पर किया जा है.परेशान विभागीय मंत्री दफ्तर में नहीं बैठ रहे हैं.सिफारिश भरे पत्रों के आने से विभाग के अधिकारी परेशान हो गये हैं.

पटनाः बिहार में राजनेता जातीय समीकरण से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. हाल यह है कि अपने जातीय व मनपसंद अधिकारियों को अपने क्षेत्र में ले जाने के लिए विधायक-मंत्री सरकार से सिफारिश कर रहे हैं.

सरकार इन विधायकों व मंत्रियों के द्वारा की जा रही सिफारिशों ने इस वजह से परेशान है, क्योंकि इनके द्वारा अधिकारियों का चयन नेता योग्यता के आधार पर नहीं बल्कि जाति के आधार पर किया जा है. बिहार के ज्यादातर विधायक इन दिनों सचिवालय के चक्कर काटते दिखाई दे रहे हैं. विधायक अपनी जाति के चहेते अधिकारियों की पोस्टिंग अपने क्षेत्र में करवाने के लिए सिफारिश लेकर मंत्रियों के पास जा रहे हैं.

उनके पसंदीदा अधिकारी पहला पैमाना उनकी जाति वाला होता है. ऐसे में पैरवी करने वाले माननीय के पहुंचने का आलम यह है कि इससे परेशान ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को सचिवालय छोडकर क्षेत्र के लिए निकल जाना उचित समझा. कारण कि अभी बिहार में अधिकारियों के तबादले का दौर चल रहा है. रोज तबादले हो रहे हैं.

यहां बता दें कि बिहार में जून महीने में ही प्रखंड विकास पदाधिकारियों सहित सभी विभागों में ट्रांसफर-पोस्टिंग बडे़ पैमाने पर की जाती है. इसमें विभागीय मंत्री का फैसला अंतिम होता है. यही वजह है कि विधायक खुद सचिवालय पहुंचकर संबंधित विभाग के मंत्री से मिलने की लगातार कोशिश कर रहे हैं. पैरवी और आवेदनों के पहुंचने का यह आलम है कि इससे परेशान विभागीय मंत्री दफ्तर में नहीं बैठ रहे हैं.

कई मंत्री तो पटना भी छोड़ चुके हैं. ऐसे में सिफारिश भरे पत्रों के आने से विभाग के अधिकारी परेशान हो गये हैं. अधिकारी यह समझ नही पा रहे हैं कि आखिर में वे करें तो क्या करें?  सबसे ज्यादा दबाव ग्रामीण विकास विभाग में देखा जा रहा है, कारण कि प्रखंड स्तर की सभी विकास योजनाएं बीडीओ के नियंत्रण में संचालित होती हैं. पंचायती राज संस्थाएं भी उनसे निर्देशित होती हैं.

ऐसे में अगर पसंद का बीडीओ रहे तो वह सरकारी धन के जरिए उन लोगों को उपकृत करता है, जो विधायक की मदद करते हैं. विकास योजनाओं से होने वाली आमदनी के बंटवारा में भी परेशानी नहीं होती है. इसलिए विधायकों के लिए बीडीओ का पद बेहद अहम होता है. 

वहीं, सरकार भी अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग में सामाजिक समीकरण का ख्याल रखती है, लेकिन विधायक अपनी जात पर ही ज्यादा भरोसा कर रहे हैं. एक विधायक के क्षेत्र में कई प्रखंड होते हैं और हर प्रखंड में विधायक के स्वजातीय अधिकारी की पोस्टिंग नया विवाद खड़ा कर सकती है.

ऐसा नहीं कि सिफारिश करने वालों में केवल सत्तारूढ़ दल के विधायक हैं, बल्कि विपक्षी दलों के विधायक भी सिफारिश लेकर पहुंच रहे हैं. सिफारिश करने वालों में दूसरे विभाग के मंत्री भी पीछे नहीं हैं. पत्र भेजने वालों में कई मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं. बिहार में कुल 534 प्रखंड हैं. अब विभाग के सामने धर्मसंकट यह है कि वह किसे खुश करे और किसे नाराज करे.

टॅग्स :बिहारपटनाभारतीय जनता पार्टीजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी