लाइव न्यूज़ :

घूम घूम कर लोगों की शिकायतें सुन रहे विजय कुमार सिन्हा, अंचलाधिकारियों में मचा हड़कंप, राजस्व सेवा संघ ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

By एस पी सिन्हा | Updated: December 27, 2025 15:41 IST

संघ ने कहा है कि विभागीय मंत्री के द्वारा सार्वजनिक मंचों से राजस्व सेवा के अधिकारियों के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी किए जाने से विभाग की गरिमा को ठेस पहुंच रही है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का मंत्री बनने के बाद विजय कुमार सिन्हा सार्वजनिक जन संवाद कर रहे हैं।विजय सिन्हा ने दो टूक जवाब देते हुए कहा है कि वह किसी के दबाव में नहीं आने वाले हैं। सारे अधिकारी उनके कार्यक्रम का बहिष्कार कर देंगे। संघ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हस्तक्षेप की मांग की है।

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा के द्वारा की जा रही कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। जिलों में घूम घूम कर लोगों की शिकायतें सुन रहे विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ अंचलाधिकारियों के यूनियन बिहार राजस्व सेवा संघ ने मोर्चा खोल दिया है। संघ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर कहा है कि उपमुख्यमंत्री उन्हें सार्वजनिक तौर पर अपमानित कर रहे हैं। अगर ऐसा होता रहा तो सारे अधिकारी उनके कार्यक्रम का बहिष्कार कर देंगे। संघ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हस्तक्षेप की मांग की है।

इस पर विजय सिन्हा ने दो टूक जवाब देते हुए कहा है कि वह किसी के दबाव में नहीं आने वाले हैं। संघ ने कहा है कि विभागीय मंत्री के द्वारा सार्वजनिक मंचों से राजस्व सेवा के अधिकारियों के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी किए जाने से विभाग की गरिमा को ठेस पहुंच रही है। पत्र में कहा गया है कि हाल के दिनों में उप मुख्यमंत्री की टिप्पणी से संपूर्ण विभाग का उपहास हो रहा है।

मंत्री तत्काल तालियों को तरजीह दे रहे हैं और अधिकारियों को मौके पर निलंबित करने की धमकी दे रहे हैं। संघ ने इसे “तमाशाई शासन शैली” और औपनिवेशिक काल की याद दिलाने वाला बताया, जहां दंड प्रदर्शन को संवाद पर प्राथमिकता दी जाती थी। संघ ने कहा कि यदि यह मॉडल उचित है तो इसे सभी विभागों पर लागू किया जाए और चेतावनी दी कि इस तरह के कार्यक्रमों का बहिष्कार किया जाएगा।

संघ ने मुख्यमंत्री से कहा है कि आज के दौर में सीओ पर जिम्मेदारियों का भारी बोझ है। भूमि-सुधार, राजस्व, कानून-व्यवस्था, अतिक्रमण, आपदा और प्रमाणपत्र तक सब काम सीओ ही संभालते हैं। संसाधन बहुत कम, जिम्मेदारियां बहुत ज्यादा। ऐसे में किसी भी अधिकारी से हर काम पूरी तरह नहीं हो सकता। मंत्री की नाराजगी स्वाभाविक हो सकती है,

लेकिन अधिकारियों पर सार्वजनिक टिप्पणियों से माहौल खराब होता है। संघ का कहना है कि सरकार को सीओ से केवल भूमि और राजस्व का काम लेना चाहिए और अन्य जिम्मेदारियों से मुक्त रखना चाहिए। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो, लेकिन सभी को निशाना नहीं बनाया जा सकता।

उधर, विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट कर दिया है कि भू- माफिया और जमीन के दलालों को अब चेतावनी देने का समय नहीं रह गया है बल्कि अब एक्शन का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि हमने एक सप्ताह पहले ही चेतावनी दे दी थी। सभी अंचलाधिकारी और पदाधिकारियों को हमने कह दिया है कि जो फर्जी दस्तावेज लगाकर 420 का खेल खेलता है, सही जमीन को भी विवादित बना देता है,

उनका पूर संज्ञान लें और सही जानकारी मिल जाए उसके बाद ऐसे लोगों के खिलाफ केस दर्ज करें। विजय सिन्हा ने कहा कि सभी अंचल के अंदर हमने कहा है कि सभी अंचलाधिकारी जमीन से जुड़े मामले में भू माफिया, दलाल और बिचौलिया के खिलाफ सीधे कानूनी कार्रवाई करें। अगर अंचलाधिकारी ऐसे माफिया पर कार्रवाई नहीं करेंगे तो विभाग उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा।

बता दें कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का मंत्री बनने के बाद विजय कुमार सिन्हा सार्वजनिक जन संवाद कर रहे हैं। वे जिलों में जाकर अधिकारियों के सामने आम लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं। इसमें सीओ से लेकर कर्मचारियों के कारनामे लगातार सामने आ रहे हैं। विजय कुमार सिन्हा अब तक पटना के अलावा मुजफ्फरपुर, पूर्णिया में जनसंवाद कर चुके हैं।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?