लाइव न्यूज़ :

'...तो सरकार को टेकुआ की तरह सीधा कर देंगे' राजद नेता सुधाकर सिंह ने नीतीश पर फिर साधा निशाना, पार्टी ने भेजा नोटिस

By अनिल शर्मा | Updated: January 18, 2023 13:10 IST

जहरीली शराब से पिछले दिनों हुई मौतों को लेकर सुधाकर सिंह ने कहा कि शराब की यहां होम डिलीवरी हो रही है। यह किसको नहीं पता है। लेकिन सरकार किसानों की खेती के लिए बीज और खाद होम डिलीवरी नहीं कर सकती।

Open in App
ठळक मुद्देराजद नेता सुधाकर सिंह ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।खगड़िया में कहा कि राज्य मे एक ऐप तो ठीक से चल नहीं रहा, वह बिहार को बदलने की बात करते हैं।इससे पहले सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार की तुलना शिखंडी से की थी।

पटनाः बिहार के पूर्व कृषि मंत्री व राजद नेता सुधाकर सिंह ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है। जहरीली शराब से पिछले दिनों हुई मौतों को लेकर सुधाकर सिंह ने कहा कि शराब की यहां होम डिलीवरी हो रही है। यह किसको नहीं पता है। लेकिन सरकार किसानों की खेती के लिए बीज और खाद होम डिलीवरी नहीं कर सकती।

 मंगलवार को सन्हौली दुर्गा स्थान के प्रांगण में बिहार किसान मंच की ओर से किसान आक्रोश सभा के दौरान बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने यह टिप्पणी की। नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए राजद नेता ने कहा कि वह बिहार को बदलने की बात करते हैं लेकिन राज्य में एक ऑनलाइन ऐप तक नहीं चल पा रहा है। सुधाकर सिंह ने कहा,  राज्य में एक ऑनलाइन एक ऐप नहीं चल पा रहा है और आप (नीतीश कुमार) कह रहे हैं कि बिहार को बदल देंगे। आप बिहार के खेतों को बदल देंगे, नहीं आप (नीतीश कुमार) झूठ बोल रहे हैं। आप कह कुछ रहे हैं और कर कुछ रहे हैं।

राजद विधायक ने आगे कहा कि बिहार किसानों का राज्य है। उर्वरक की कालाबाजारी अकेले कृषि विभाग नहीं कराता है। सत्ता के सिंहासन पर बैठे लोगों के संज्ञान में होता है। किसान यदि एकजुट हो जाए, तो सरकार को टेकुआ की तरह सीधा कर देंगे। किसानों के हित में उठाए गए मेरे सवाल अगर गलत थे, तो बिहार में उस पर बहस होना चाहिए था, लेकिन कभी बहस नहीं हुआ

गौरतलब है कि सुधाकर सिंह नीतीश कुमार पर हमलावर रहते हैं। कुछ हफ्ते पहले नीतीश की तुलना उन्होंने शिखंडी से की थी। इस बात को लेकर राजद ने सुधाकर सिंह को मंगलवार कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी ने राजद नेता से 15 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। 

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर ने नीतीश कुमार की तुलना ‘‘शिखंडी’’ (महाभारत में एक किन्नर चरित्र) से करते हुए कहा था कि एक बार उनके (नीतीश) पद से हटने पर उन्हें याद नहीं रखेंगे। सुधाकर ने कहा था-  ''नीतीश ने राज्य के लिए कुछ भी बड़ा नहीं किया है... पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत श्री कृष्ण सिन्हा और कर्पूरी ठाकुर जैसे लोग हैं, जिन्हें बिहार के लोग राज्य बनाने में उनके योगदान के लिए हमेशा याद रखेंगे। हमारे नेता (राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद) ने भी प्रदेश के लिए बहुत कुछ किया है। लेकिन नीतीश कुमार का नाम इतिहास में नहीं होगा। वह बिल्कुल याद नहीं रहेगा। वह 'शिखंडी' की तरह हैं, जिसकी अपनी कोई हैसियत नहीं है।’’

 

 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम