Bihar Mantrimandal 2025: मंत्री नहीं बनाए जाने पर BJP विधायक इंजीनियर शैलेंद्र कुमार ने जताई नाराजगी, कहा-दलाली नहीं करते इस कारण नहीं बनाए गए मंत्री

By एस पी सिन्हा | Updated: February 27, 2025 17:23 IST2025-02-27T17:23:11+5:302025-02-27T17:23:11+5:30

बिहपुर से भाजपा विधायक शैलेंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इसमें लोग जीवन खपा देते हैं, लेकिन उनको टिकट भी नहीं मिल पाता।

Bihar Mantrimandal 2025: BJP MLA Engineer Shailendra Kumar expressed displeasure over not being made a minister | Bihar Mantrimandal 2025: मंत्री नहीं बनाए जाने पर BJP विधायक इंजीनियर शैलेंद्र कुमार ने जताई नाराजगी, कहा-दलाली नहीं करते इस कारण नहीं बनाए गए मंत्री

Bihar Mantrimandal 2025: मंत्री नहीं बनाए जाने पर BJP विधायक इंजीनियर शैलेंद्र कुमार ने जताई नाराजगी, कहा-दलाली नहीं करते इस कारण नहीं बनाए गए मंत्री

Highlightsभाजपा के विधायक इंजीनियर शैलेंद्र कुमार ने अपनी नाराजगी जाहिर कीउन्होंने कहा कि हम किसी के पीछे नहीं घूमते, दलाली नहीं करते इसलिए हमें मंत्री नहीं बनाया गयाउन्होंने नाराजगी से इंकार करते हुए यह भी कहा कि भाजपा ने हमें बहुत सम्मान दिया है

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले किए गए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद भाजपा के विधायक इंजीनियर शैलेंद्र कुमार ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि हम किसी के पीछे नहीं घूमते, दलाली नहीं करते इसलिए हमें मंत्री नहीं बनाया गया। हालांकि, उन्होंने नाराजगी से इंकार करते हुए यह भी कहा कि भाजपा ने हमें बहुत सम्मान दिया है। बिहपुर से भाजपा विधायक शैलेंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इसमें लोग जीवन खपा देते हैं, लेकिन उनको टिकट भी नहीं मिल पाता।

उन्होंने आगे कहा कि हमको तो चार बार टिकट मिला। चारो बार हमको बुलाकर टिकट दिया गया। हम दो बार से विधायक भी हैं। इससे बड़ा सम्मान और क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि नाराजगी की तो बात नहीं है। पार्टी से हम बहुत खुश हैं। पार्टी इतना बड़ा सम्मान देती है कि जम्मू कश्मीर भेजती है, कभी मध्य प्रदेश भेजती है। मेरी कोई नाराजगी नहीं है। हालांकि मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हम दलाली नहीं करते इसलिए मंत्री नहीं बनाए गए। 

ऐसे में विधायक शैलेंद्र कुमार की नाराजगी की खबरों से भाजपा के अंदर विरोध के सुर उठने लगे हैं। हालांकि भाजपा सूत्रों का कहना है कि शैलेन्द्र कुमार के नाराजगी की बात में कोई सच्चाई नहीं है। यह बातें सिर्फ मीडिया में चल रही हैं। बता दें कि भाजपा विधायक सुनील कुमार, जीवेश मिश्रा, राजू कुमार सिंह, संजय सरावगी, मोतीलाल प्रसाद, विजय मंडल और कृष्ण कुमार मंटू ने बुधवार को मंत्री पद की शपथ ली थी। 

नए मंत्रियों में विभाग भी बांट दिए गए हैं। इसी बीच शैलेंद्र कुमार ने अपनी ही सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर कई सवाल उठा दिये हैं।

Web Title: Bihar Mantrimandal 2025: BJP MLA Engineer Shailendra Kumar expressed displeasure over not being made a minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे