लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: तेजस्वी और तेज प्रताप विधायक, लालू यादव ने दोनों बेटी को दिया टिकट, मीसा भारती को पाटलिपुत्र और रोहिणी आचार्य सारण सीट से उतारा

By एस पी सिन्हा | Published: March 23, 2024 12:03 PM

Bihar LS polls 2024: बेटियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए खास रणनीति बनाई है। सारण संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की खबरों के बीच रोहिणी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखा है।

Open in App
ठळक मुद्देलालू प्रसाद और राबड़ी देवी का एक प्यारा सा फोटो भी शेयर किया है।लालू यादव और फिर उनकी पत्नी राबड़ी देवी चुनाव लड़ती रही हैं। मीसा भारती पहले ही पाटलिपुत्र सीट से चुनाव लड़ने को लेकर संकेत दे चुकी हैं।

Bihar LS polls 2024: महागठबंधन में सीट बंटवारे के बगैर ही राजद के द्वारा अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जाने लगा है। सूत्रों के अनुसार राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने सभी उम्मीदवारों को गुपचुप तरीके से सिंबल देना शुरू कर दिया है। राजद ने पाटलिपुत्र, सारण, बांका, बक्सर और जहानाबाद सीटों के लिए नाम तय कर दिया है। इससे पहले नवादा, जमुई, औरंगाबाद, गया, मुंगेर को लेकर भी राजद ने कुछ नामों को तय कर दिया था। लालू यादव इस बार के लोकसभा चुनाव में अपनी दो बेटियों को संसद भेजने की तैयारी में हैं। सूत्रों का कहना है कि इसके लिए लालू यादव की ओर सहमति दे दी गई है, जल्द ही नामों की घोषणा कर दी जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मीसा भारती पाटलिपुत्र सीट से और रोहिणी आचार्य सारण सीट से चुनाव लड़ेंगी।

दोनों के नामों की जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी। इसे लेकर लालू यादव ने अपने खास नेताओं संग बैठक की है और दोनों बेटियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए खास रणनीति बनाई है। सारण संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की खबरों के बीच रोहिणी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखा है।

रोहिणी से खुद के लिए छपरा सीट फाइनल किया

रोहिणी ने एक्स पर लिखा कि, “जन्म दिया जिस माता-पिता ने मेरा रोम उनका कर्जदार है भगवान से भी बड़ा दर्जा 'उनका' मैं तो सिर्फ उनका विस्तार हूं। पितृ देवो भव: मातृ देवो भवः”। रोहिणी ने इस पोस्ट के साथ लालू प्रसाद और राबड़ी देवी का एक प्यारा सा फोटो भी शेयर किया है।

सारण सीट से पहले लालू यादव और फिर उनकी पत्नी राबड़ी देवी चुनाव लड़ती रही हैं। कहा जा रहा है कि रोहिणी को पिछले एक महीने से छपरा, काराकाट, पश्चिमी चंपारण, मधेपुरा और पाटलिपुत्र जैसी सीटों से चुनाव लड़ने का ऑफर आया था। इसके बाद अब रोहिणी से खुद के लिए छपरा सीट फाइनल किया है।

बांका से जयप्रकाश नारायण यादव को उम्मीदवार बनाया गया

इसके पीछे लालू यादव खुद लगे हुए थे। यहां बता दें कि मीसा भारती पहले ही पाटलिपुत्र सीट से चुनाव लड़ने को लेकर संकेत दे चुकी हैं। मौजूदा समय में राज्यसभा सांसद मीसा लालू यादव की सबसे बड़ी संतान हैं। इस बीच जहानाबाद सीट से लालू यादव ने अपने खास नेता सुरेंद्र यादव को टिकट दिया है। जबकि महागठबंधन सरकार कृषि मंत्री रहते हुए नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर रहे सुधाकर सिंह को राजद ने बक्सर से अपना उम्मीदवार बनाया है। साथ ही राजद की ओर से बांका से जयप्रकाश नारायण यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।

तीनों ही नेता लालू यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। बांका, बक्सर और जहानाबाद में जातीय समीकरणों के हिसाब से तीनों के लिए बेहतर हो सकता है। लालू ने उजियारपुर से पूर्व मंत्री आलोक मेहता को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। मुंगेर सीट को लेकर बीते रात अशोक महतो भी लालू आवास पर अपनी पत्नी के साथ नजर आए।

नवादा, गया, जमुई एवं औरंगाबाद के उम्मीदवारों को सिंबल दिया था

ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी पत्नी को लालू यादव के तरफ से सिंबल दे दिया गया है। वो अब मुंगेर से ललन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। इसे लेकर उन्होंने कहा है कि मुंगेर हमारा है तो हम यहां से भारी बहुमत के साथ जीत हासिल करेंगे। इससे पहले लालू प्रसाद ने गुरुवार को चरण के चार लोकसभा क्षेत्र नवादा, गया, जमुई एवं औरंगाबाद के उम्मीदवारों को सिंबल दिया था।

रोहिणी आचार्य ने लालू यादव को किडनी दान किया था

जदयू छोड़कर राजद में आने वाले से अभय सिंह कुशवाहा को औरंगाबाद से राजद उम्मीदवार बनाया था। नवादा से श्रवण कुशवाहा और गया से पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत जबकि जमुई से अर्चना रविदास को चुनावी सिंबल दिया गया है। अर्चना रविदास राजद नेता मुकेश यादव की पत्नी है। उल्लेखनीय है कि रोहिणी आचार्य ने लालू यादव को किडनी दान किया था।

वह सिंगापुर में रहती हैं, लेकिन नियमति रूप से बिहार की सियासत पर अपनी नजर गड़ाए रहती हैं। खासकर भाजपा, नीतीश कुमार और अन्य प्रतिद्वंद्वी पर रोहिणी के तीखे हमले होते रहते हैं। पिछले दिनों ही लालू यादव के खास विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि रोहिणी आचार्य सारण से चुनाव लड़े यह राजद के सभी कार्यकर्ताओं की इच्छा है।

लालू यादव की बेटी रागिनी यादव की शादी भी कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव के बेटे राहुल से हुई

उसी समय से रोहिणी को लेकर सारण से चुनाव लड़ने की उम्मीद लगाई जा रही थी। रोहिणी आचार्य की शादी 2002 में बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले समरेश सिंह से हुई थी। समरेश पेशे से कंप्यूटर इंजीनियर हैं, लेकिन लालू प्रसाद के सात में से दो दामाद चुनावी राजनीति में हैं। धन्नु उर्फ अनुष्का लालू-राबड़ी की छठी बेटी की शादी हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुके अजय यादव के बेटे चिरंजीव से हुई है।

चिरंजीव रेवाड़ी (हरियाणा) के विधायक हैं। वह हरियाणा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसी प्रकार लालू-राबड़ी की सबसे छोटी बेटी राज लक्ष्मी यादव की शादी स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप यादव से हुई है। वह समाजवादी पार्टी के राजनेता हैं। लालू यादव की बेटी रागिनी यादव की शादी भी कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव के बेटे राहुल से हुई है।

तेज प्रताप यादव लालू यादव के बड़े बेटे हैं। वह बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं

जितेंद्र फिलहाल सपा में हैं। इसी प्रकार लालू यादव की पांचवी बेटी हेमा यादव की शादी भी दिल्ली के एक राजनीतिक परिवार में हुई है। उनके पति विनीत यादव भी राजनीति में सक्रिय हैं। लालू प्रसाद केवल बेटियों को ही नहीं, बल्कि बेटों को भी राजनीति के मैदान में उतार चुके हैं। तेज प्रताप यादव लालू यादव के बड़े बेटे हैं। वह बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं।

पिछली सरकार में तेज प्रताप यादव वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्री थे। तेज प्रताप यादव वैशाली के महुआ विधानसभा से पहली बार और दूसरी बार समस्तीपुर के हसनपुर से चुनाव जीते हैं। तेजस्वी यादव लालू यादव के छोटे बेटे हैं। उन्हें पार्टी में लालू यादव का उत्तराधिकारी माना जाता है। फिलहाल वह बिहार की राजनीति में एक ध्रुव हैं। अपने नौ साल के राजनीतिक सफर में तेजस्वी यादव दो बार उपमुख्यमंत्री और दो बार नेता प्रतिपक्ष जैसे पद संभाल चुके हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024मीसा भारतीआरजेडीलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: हैदराबाद से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने मुस्लिम महिलाओं से आईडी जांच के लिए बुर्का हटाने को कहा, वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज

भारतPM Modi Varanasi Roadshow: पीएम मोदी और सीएम योगी वाराणसी में कर रहे रोड शो, उमड़े लोग, देखें 10 वीडियो

भारतLok Sabha Elections 2024: मायावती ने यूपी के विभाजन का उठाया सवाल!, केंद्र की सत्ता में आए तो बनाएंगे अलग अवध राज्य

भारतSrinagar Lok Sabha seat 2024: दोपहर तीन बजे ही मतदाताओं ने तोड़ दिया रिकॉर्ड, श्रीनगर लोकसभा सीट पर खूब पड़े वोट!

भारतLok Sabha Elections 2024: मुंगेर लोकसभा के मोकामा और लखीसराय में बूथ लूटकर वोट डाला, राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने जदयू पर गंभीर आरोप लगाया

भारत अधिक खबरें

भारतSushil Kumar Modi dies: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन, कैंसर से पीड़ित थे वरिष्ठ भाजपा नेता

भारतMaharashtra: मुंबई में होर्डिंग गिरने से 8 लोगों की मौत, दर्जनों घायल; बीएमसी ने बिलबोर्ड को बताया अवैध

भारतभारतीय पत्रकार रमनदीप सिंह सोढी को दुबई में मिला 'पंजाबी डायस्पोरा के बेस्ट जर्नलिस्ट’ का पुरस्कार

भारतLok Sabha Elections 2024: शाम 5 बजे तक 62% से ज्यादा मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा 75.66% हुई वोटिंग

भारतLoksabha Election 2024 Phase 4: 96 लोकसभा सीट पर मतदान, गर्मी और बारिश को तोड़ वोट डालने पहुंचे मतदाता, जानिए दिन भर की 10 प्रमुख झलकियां