लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: सासाराम सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगी पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, महागठबंधन में जारी खटपट के बीच किया ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: March 23, 2024 16:49 IST

Bihar LS polls 2024: पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मीरा कुमार ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे सासाराम लोकसभा क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है।राजद ने कांग्रेस के संभावित लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने शुरू कर दिया है।औरंगाबाद, गया, बेगूसराय सीट को कांग्रेस को नहीं दिया है।

Bihar LS polls 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की गांठ बिहार में खुले बगैर राजद और वाम दलों के द्वारा उम्मीदवारों का ऐलान किए जाने के बाद कांग्रेस की स्थिति किंकर्तव्यविमूढ़ जैसी हो गई है। महागठबंधन के मुख्य घटक दलों में शामिल राजद ने अपने प्रत्याशियों के बीच सिंबल भी बांटना शुरू कर दिया है, लेकिन कांग्रेस ने अपने सीट और उम्मीदवारों को लेकर पत्ते नहीं खोले हैं। इस बीच पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मीरा कुमार ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने सासाराम लोकसभा क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म पर समर्थकों को ये जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि "मैं सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करना जारी रखूंगी।"

वह आगे भी दलित और पिछड़ों की सेवा करते रहेंगी। मीरा कुमार ने लिखा है कि 2024 के आम चुनाव में मैंने नहीं लड़ने का निर्णय लिया है। मैं अपने देश के लोगों, विशेषकर गरीब, वंचित वर्ग और महिलाओं की सेवा हमेशा करती रहूंगी। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को लेकर उम्मीद जताई जा रही थी कि इस बार के लोकसभा चुनाव में वह किस्मत आजमा सकती है।

लेकिन अब उन्होंने खुद को चुनाव से दूर रखने की घोषणा कर दी है। अब चर्चा है कि 78 वर्षीय मीरा कुमार को आयु वजहों से चुनाव ले दूरी बनाई है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस की सासाराम सीट को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई है, जिस कारण मीरा कुमार ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है।

बिहार से आने वाली मीरा कुमार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से हैं। इन्होंने पंद्रहवीं लोकसभा में बिहार के सासाराम लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। वह लोकसभा की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में 3 जून 2009 को निर्विरोध चुनी गई थीं। इन्होंने 2017 के राष्ट्रपति चुनाव में यूपीए की उम्मीदवार के रूप में रामनाथ कोविन्द के विरुद्ध चुनाव लड़ा, जिसमें वे 34 फीसदी मतों से पराजित हुईं।

पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की बेटी को लेकर इस बार के चुनाव में भी उम्मीद जताई जा रही थी कि कांग्रेस उन पर दांव खेल सकती है। लेकिन अब इसकी संभावना खत्म हो गई है। उल्लेखनीय है कि राजद ने कांग्रेस के सभी संभावित लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने शुरू कर दिया है।

औरंगाबाद, गया, बेगूसराय सीट को कांग्रेस को नहीं दिया है। अब चर्चा है कि कटिहार सीट से भी राजद अपना उम्मीदवार अशफाक करीम को उम्मीदवार बनाने जा रही है, जबकि कांग्रेस इस सीट से कांग्रेस अपने वरिष्ठ नेता तारिक अनवर को उतारना चाहती है। लेकिन कांग्रेस के मंसूबों पर पानी फिरता दिख रहा है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024सासारामकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है