लाइव न्यूज़ :

बिहारः पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने प्रभु श्रीराम के अस्तित्‍व को नकारा, कहा-रामायण कहानी को सत्य नहीं मानते हैं...

By एस पी सिन्हा | Updated: September 21, 2021 20:19 IST

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा कि राम को कहा जाए कि कोई महापुरुष थे और जीवित थे इस चीज को भी हम नहीं मानते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता प्रेमरंजन पटेल ने कहा कि रामायण को कोई मिटा नहीं सकता है.भाजपा ने कहा कि जीतन राम मांझी रामायण पढ़ लेंगे तब बयान कभी नहीं देंगे.सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर निर्माण की स्वीकृति दे दी.

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने अब प्रभु श्रीराम के अस्तित्व पर ही सवाल खडे़ किए हैं.

उन्होंने श्रीराम की ऐतिहासिकता को मानने से इनकार लरते हुए कहा कि वे रामायण की कहानी को सत्य नहीं मानते हैं. मांझी ने कहा कि राम को कहा जाए कि कोई महापुरुष थे और जीवित थे इस चीज को भी हम नहीं मानते हैं. वह मध्य प्रदेश की तर्ज पर बिहार में रामायण पढ़ाने की भाजपा की मांग पर प्रतिक्रिया दे रहे थे.

वहीं, जीतन राम मांझी के इस विवादित बयान पर भाजपा नेता प्रेमरंजन पटेल ने कहा कि रामायण को कोई मिटा नहीं सकता है. इससे पहले यूपीए की सरकार ने अस्तित्व पर सवाल उठाया था. जबकि अयोध्या में पुरात्तव विभाग ने जब खनन किया तो भगवान राम के मंदिर के अस्तित्व होने का प्रमाण मिला. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर निर्माण की स्वीकृति दे दी.

पटेल ने कहा कि भगवान राम को कोई नकार नहीं सकता। सदियों से यह चलती आ रही है कि घर-घर में लोग भगवान राम की पूजा करते हैं, जो इस तरह का बयान दे रहे हैं वैसे लोगों को पूरे रामायण को पढ़ने की जरूरत है. यदि रामायण पढ़ लेंगे तब इस तरह का बयान कभी नहीं देंगे.

यह करोड़ों लोगों की आस्था का सवाल है. इसके साथ खिलवाड़ करने का अधिकार किसी को नहीं है. जो रामायण पढ़ लेगा उसे इस बात की पूरी जानकारी मिल जाएगी कि भगवान राम कौन थे? मर्यादा पुरुषोत्तम राम के ऊपर कोई सवाल नहीं उठा सकता? नासा ने भी इस बात की सत्यता को स्वीकार किया है. इसे कोई नकार नहीं सकता.  

टॅग्स :जीतन राम मांझीLord Ramअयोध्याउत्तर प्रदेशबिहारपटनासुप्रीम कोर्टsupreme court
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं