लाइव न्यूज़ :

Bihar Lok Sabha Elections 2024: ओवैसी ने लालू और राहुल को दिया झटका, शिवहर, गोपालगंज, पाटलिपुत्रा, मधुबनी और मोतिहारी सहित 9 सीट पर चुनाव लड़ने का ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: April 29, 2024 20:13 IST

Bihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार के शिवहर, गोपालगंज, पाटलिपुत्रा, महराजगंज, मधुबनी, जहानाबाद, काराकाट और वाल्मीकिनगर या मोतीहारी से चुनाव लड़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्दे किशनगंज लोकसभा सीट पर पहले ही चुनाव लड़ चुकी है।कुल पार्टी दस सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शिवहर सीट से राणा रंजीत सिंह के नाम की घोषणा की गई है।

Bihar Lok Sabha Elections 2024: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम अब बिहार के 9 और लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सोमवार को एआईएमआईएम के प्रदेश महासचिव इंजीनियर आफताब आलम ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि किशनगंज के अलावा पार्टी अब और किन सीटों 9 पर उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी बिहार के शिवहर, गोपालगंज, पाटलिपुत्रा, महराजगंज, मधुबनी, जहानाबाद, काराकाट और वाल्मीकिनगर या मोतीहारी से चुनाव लड़ेगी। पार्टी किशनगंज लोकसभा सीट पर पहले ही चुनाव लड़ चुकी है।

इस तरह कुल पार्टी दस सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के प्रदेश महासचिव ने उम्मीदवारों के नाम पर भी पार्टी का स्टैंड बताया। उन्होंने कहा कि शिवहर सीट से राणा रंजीत सिंह के नाम की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि तीन फेज तक हमने वेट किया और सिर्फ किशनगंज से अख्तरुल इमान को चुनाव लड़वाया।

हमें लगा था कि राजद और कांग्रेस हमारा विरोध नहीं करेगी। लेकिन किशनगंज में इन्होंने विरोध किया। खासकर लालू जी ने वीडियो जारी किया। उससे हमें काफी दुख हुआ। उनको ऐसा नहीं करना चाहिए था। ऐसे में राजद के रवैये से नाराज होकर और पार्टी को इंडिया गठबंधन में शामिल नहीं करने से नाराज होकर यह फैसला लिया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024असदुद्दीन ओवैसीऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीनलालू प्रसाद यादवराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी