लाइव न्यूज़ :

Bihar Legislative Council by-election: कमाल हो गया, हर 5वां वोटर के पिता का नाम मुन्ना कुमार?, औराई प्रखंड के मतदान केंद्र 724 की कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2024 21:48 IST

Bihar Legislative Council by-election: निर्वाचन क्षेत्र में बृहस्पतिवार को संपन्न हुए मतदान के दौरान लगभग 45.50 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2020 में इस निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के दौरान 45.20 फीसदी मतदान हुआ था।मतों की गिनती नौ दिसंबर को मुजफ्फरपुर स्थित मिट्टी परिसर में होगी।197 बूथों पर 1.5 लाख से अधिक मतदाता मतदान के लिए पात्र थे।

Bihar Legislative Council by-election:बिहार विधान परिषद के एक निर्वाचन क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुए उपचुनाव में एक मतदान केंद्र में मतदान करने पहुंचे लगभग हर पांचवें मतदाता के पिता का नाम एक ही था। अधिकारियों ने माना कि यह मतदाता सूची में एक ‘विसंगती’ है हालांकि इससे तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान प्रक्रिया प्रभावित नहीं हुई। उपचुनाव में 18 उम्मीदवार मैदान में थे। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली और शिवहर जिलों के 197 बूथों पर 1.5 लाख से अधिक मतदाता मतदान के लिए पात्र थे।

तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त ने बताया कि मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड में यह विसंगति सामने आई, जहां एक मतदान केंद्र पर 724 मतदाताओं में से 138 के पिता का नाम ‘मुन्ना कुमार’ बताया गया। उन्होंने बताया था, “तकनीकी कारणों से हुई इस विसंगति के कारण किसी भी मतदाता को अपने मताधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा।

उपचुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे।” जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता देवेश चंद्र ठाकुर के इस्तीफे के कारण उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी। ठाकुर इस साल हुए लोकसभा चुनाव में सीतामढ़ी से सांसद निर्वाचित हुए हैं। जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा ने कहा, “यह अजीब है।

सभी आयु वर्ग और विभिन्न धार्मिक संबद्धताओं के इतने सारे मतदाताओं, पुरुषों और महिलाओं के पिता का नाम एक ही है।” निर्दलीय उम्मीदवार बंशीधर बृजवासी ने आरोप लगाया, “मैंने समय रहते अधिकारियों के समक्ष इस विसंगति को उठाया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मतदाता चिंतित हैं।”

बिहार निर्वाचन आयोग अधिकारी कार्यालय से से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक इस निर्वाचन क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस निर्वाचन क्षेत्र में बृहस्पतिवार को संपन्न हुए मतदान के दौरान लगभग 45.50 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वर्ष 2020 में इस निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के दौरान 45.20 फीसदी मतदान हुआ था। मतों की गिनती नौ दिसंबर को मुजफ्फरपुर स्थित मिट्टी परिसर में होगी।

टॅग्स :बिहारचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां