लाइव न्यूज़ :

बिहार विधान परिषदः अश्लील भोजपुरी गानों का मामला उठा, सदन में रुई लेकर पहुंचे राजद विधायक सुनील कुमार सिंह, जानें वजह

By एस पी सिन्हा | Updated: March 16, 2023 19:53 IST

Bihar Legislative Council: सुनील कुमार सिंह ने कहा कि 6 करोड़ लोग भोजपुरी बोलने वाले हैं और पूरी दुनिया भर में 25 करोड़ लोग भोजपुरी बोलते हैं। जब शराबंदी पर कानून बन सकता है तो अश्लील गानों पर क्यों नहीं?

Open in App
ठळक मुद्देभोजपुरी की जो मिठास है वो कोयल की बोली से कम नहीं है।मनोज तिवारी, रविकिशन और दिनेश लाल यादव पर भी सवाल उठाते हुए हमला बोला।भोजपुरी गाने को मार्केट में लाने से पहले उसकी टेस्टिंग होनी चाहिए।

पटनाः बिहार में जातिसूचक और अश्लील गाना गाने वाले गायकों पर कार्रवाई भी की जा रही है। इसको लेकर पुलिस मुख्यालय के तरफ से आदेश भी जारी किया गया है, जिसमें साफ तौर पर इस तरह की गानों पर पावंदी लगाने की बात कही गई है। वहीं अब विधान परिषद में भी अश्लील भोजपुरी गानों का मामला उठा है।

राजद के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह ने सदन में रुई लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि इस तरह के अश्लील गाने गाए जा रहे हैं कि मुझे यहां छह महिलाओं के कान में रुई डालनी पड़ेगी। सुनील कुमार सिंह ने कहा कि 6 करोड़ लोग भोजपुरी बोलने वाले हैं और पूरी दुनिया भर में 25 करोड़ लोग भोजपुरी बोलते हैं। जब शराबंदी पर कानून बन सकता है तो अश्लील गानों पर क्यों नहीं?

रेगुलेरिटी अथॉरिटी बनाई जाए। उन्होंने कहा कि समाज में भोजपुरी गाने से अश्लीलता इसलिए फैल रही है कि भाजपा ने तीन ऐसे गायकों को सांसद बनवा दिया जो अश्लील गाने गाते रहे। उन्होंने रवि किशन और मनोज तिवारी का नाम लेकर उनके द्वारा गाए गानों का जिक्र किया।

इस पर विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि जो व्यक्ति सदन में मौजूद नहीं है, उसका नाम लेकर मत बोलिए। वहीं सुनील कुमार सिंह ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि यह जो कुछ भी हो रहा है, यह उचित नहीं है। भाजपा से जुड़ें हुए लोग ही इस तरह ही अश्लील गानों को गा रहे हैं और उसको बढ़वा दे रहे हैं।

इसके बाद भाजपा ने विरोध जताया और सभापति के निर्देश के बाद मामला शांत हो गया। लेकिन, सदन के बाहर आते ही उन्होंने इस मसले पर फिर से अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा कि भोजपुरी की जो मिठास है वो कोयल की बोली से कम नहीं है। पूरे देश में 6 करोड़ से अधिक लोग भोजपुरी बोलते हैं।

पूरे विश्व में इसकी पहचान बन रही है, इसके बाद भी इसमें अश्लीलता परोसी जा रही है। यह कहीं से भी उचित नहीं है। इसी को लेकर हमने सवाल उठाया था। इसके आलावा उन्होंने मनोज तिवारी, रविकिशन और दिनेश लाल यादव पर भी सवाल उठाते हुए हमला बोला।

इसी कारण आज देश के युवा उनसे सिख कर इस तरह का काम कर रहे हैं। इसी पर रोक लगाने को लेकर हमने सवाल उठाया था। इसके साथ ही भोजुपरी में भी सेंसर बोर्ड बनाने की मांग उन्होंने करते हुए कहा कि भोजपुरी गाने को मार्केट में लाने से पहले उसकी टेस्टिंग होनी चाहिए।

टॅग्स :बिहारपटनाआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण