लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभाः विपक्षी विधायकों से मारपीट, संसद में समूचा विपक्ष लामबंद, राजद ने किया बहिर्गमन

By शीलेष शर्मा | Updated: March 24, 2021 19:25 IST

राज्यसभा में राजद सदस्यों ने बिहार विधानसभा में हुए हंगामे और विपक्षी दलों के विधायकों को सदन से बाहर निकालने के दौरान हुए दुर्व्यवहार का मामला उठाने की अनुमति ना मिलने पर बुधवार को राज्यसभा से बहिर्गमन किया।

Open in App
ठळक मुद्देराजद के मनोज झा ने बिहार विधानसभा में हंगामे के मामले को उठाना चाहा।सभापति एम वेंकैया नायडू ने इसे राज्य का विषय बताते हुए अनुमति नहीं दी।मनोज झा ने घटना का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘बिहार में कल ‘जघन्य’ अपराध हुआ है।

नई दिल्लीः बिहार विधानसभा में विपक्षी दलों के विधायकों के साथ हुई मारपीट को लेकर आज संयुक्त विपक्ष ने घटना की कड़ी निंदा करते हुये लोगों से से अपील की कि संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिये अपनी आवाज़ बुलंद करें।

कांग्रेस, सपा, डीएमके, टीआरएस, राकांपा, शिवसेना और आरजेडी सहित समूचे विपक्ष साझा बयान ज़ारी किया और आरोप लगाया कि भाजपा -जेडीयू  सरकार काला क़ानून ला कर राजनीतिक दलों, पत्रकारों, बुद्धजीवियों को दबाना चाहती है ताकि सरकार के ख़िलाफ़ कोई आवाज़ न उठा सके। 

बिहारकांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास की टिप्पणी थी "गांधी जी के देश में, अहिंसा के पुजारी के देश में एक के बाद एक हिंसात्मक घटनाएं बीजेपी के शासनकाल में, केन्द्र में और कई राज्यों में होती आई हैं और उसके साथ-साथ उनकी जो मिली-जुली सरकार है बिहार में, उनकी जो गठबंधन की सरकार है, एनडीए की सरकार है, जो कुछ साल पहले लोकतंत्र की बात कर रहे थे, क्या हो गया है उनको? किस तरह के दबाव में हैं वो? जो बातें बीजेपी के आचरण और व्यवहार जैसी लगती है, उसी तरह से वो आचरण करते-करते सीमा लांघ गए।"

राहुल गांधी ने ट्वीट कर घटना की निंदा करते हुए लिखा "बिहार विधानसभा की शर्मनाक घटना से साफ़ है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह RSS/BJP-मय हो चुके हैं। लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों को सरकार कहलाने का कोई अधिकार नहीं है। विपक्ष फिर भी जनहित में आवाज़ उठाता रहेगा- हम नहीं डरते! " सूत्रों के अनुसार लामबंद विपक्ष इसे बड़ा मुद्दा बना कर समूचे बिहार में बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहा है। 

टॅग्स :बिहारकांग्रेसआरजेडीराहुल गांधीतेजस्वी यादवटीएमसीजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे