लाइव न्यूज़ :

Bihar Ki Taja Khabar: कोरोना महामारी के बीच मुजफ्फरपुर में प्याज 70-80 रुपये किलो बिक रहा है

By अनुराग आनंद | Updated: March 25, 2020 21:12 IST

केंद्रीय खाद्य व आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान ने भी ट्वीट कर कहा है कि सरकार कोरोना के खतरे से उत्पन्न स्थिति में तमाम आवश्यक वस्तुओं की बाजार में उपलब्धता पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Open in App
ठळक मुद्देसभी उत्पादकों और व्यापारियों से भी अपील है कि इस घड़ी में मुनाफाखोरी से बचें.कोरोना से जंग जितने के लिए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी सरकार के साथ खडे हो गये हैं.

पटना:कोरोना वायरस से जारी महामारी के बीच देश भर में 15 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की है. लॉकडाउन की वजह से देश के कई हिस्सों से कालाबाजारी की भी खबर आ रही है. बिहार के कई जिलों में प्याज की कीमत 50-60 रुपए तक वसूला जा रहा है तो वहीं मुजफ्फरपुर में प्याज 70-80 रुपये किलो बिक रहा है.

इस बीच केंद्रीय खाद्य व आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान ने भी ट्वीट कर कहा है कि सरकार कोरोना के खतरे से उत्पन्न स्थिति में तमाम आवश्यक वस्तुओं की बाजार में उपलब्धता पर लगातार नजर बनाए हुए है और सभी राज्य सरकारों के संपर्क में है ताकि कहीं भी किसी चीज की किल्लत न हो. सभी उत्पादकों और व्यापारियों से भी अपील है कि इस घड़ी में मुनाफाखोरी से बचें.

कोरोना से जंग जितने के लिए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी सरकार के साथ खडे हो गये हैं. उन्होंने लोगों से इस लड़ाई में कोरोना से जंग जितने का भरोसा दे रहे हैं. प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल ने राजद लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर कोरोना वायरस को लेकर मुख्यमंत्री राहत कोष में ढाई लाख रुपये सहायता राशि देने का निर्णय लिया है. उन्होंने इस बात की सूचना अपने औपचारिक ट्विटर हैंडल पर जारी की है. 

उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि इस कठिन घड़ी में सभी सामर्थ्यवान राज्यवासी जिम्मेदारी से अपना-अपना कर्तव्य निभायेंगे. साथी बिहारवासियों के जीवन सुरक्षा का जिम्मा लेंगे. जितना बन पडेगा, उतना करेंगे. कोरोना से लडेंगे, मिलकर उसे हरायेंगे. बिहार को सुरक्षित बनायेंगे.

इधर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दिल्ली में फंसे एक किशोर को अविलंब बिहार भवन में रुकवाने की व्यवस्था करने की मांग बिहार सरकार से की है. उन्होंने ट्विटर हैंडल पर बच्चे का वीडियो भी अपलोड किया है. उन्होंने कहा है कि दिल्ली में फंसे इस मासूम को बिहार या अन्य जगह रहने का अविलंब इंतजाम करें. देश के हर कोने में फंसे हुए ऐसे लाखों बिहारियों के लिए हेल्प लाइन नंबर भी दिया जाये ताकि, संबंधित सरकारों से उनके सकुशल ठहरने तथा बिहार लाने की उचित व्यवस्था की जा सके.

वहीं, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी ने सभी लोगों से हाथ जोड कर अपील की है कि सभी लोग अनुशासन का पालन करें और घर में रहिए. राबडी देवी ने भोजपुरी में ट्वीट कर लिखा है कि याद रखीं अनुशासन के कमी बहुत घातक होई. रऊवा लोगन के सहयोग अपेक्षित बा. हाथ जोड के विनती कर रहल बानि घरे रहीं, बाहर मत निकलीं लोग.

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहारमुजफ्फरपुरपटनासुशील कुमार मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब