लाइव न्यूज़ :

Bihar Ki Taja Khabar: बिहार में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 250 के पार, आज कोरोना के 8 नए मामले आए सामने 

By अनुराग आनंद | Updated: April 26, 2020 17:29 IST

बिहार में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 28 नये मामले के प्रकाश में आने के बाद से ही प्रदेश में दहशत का माहौल है। लेकिन, आज संक्रमितों की संख्या कम होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के कुल 38 जिलों में से 21 जिलों में कोविड 19 के मामले अब तक प्रकाश में आए हैं ।बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 65 मामले मुंगेर में सामने आये हैं।

पटना: देश भर में जारी कोरोना महामारी के बीच बिहार में भी संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बिहार में आज कोरोना संक्रमण के 8 नए मामले सामने आए हैं। इस तर प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 259 हो गई है। इस बात की जानकारी खुद बिहार के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) संजय कुमार ने दी है। 

बता दें कि बिहार में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 28 नये मामले के प्रकाश में आने के बाद से ही प्रदेश में दहशत का माहौल है। लेकिन, आज संक्रमितों की संख्या कम होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है।

 स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शनिवार को बताया था कि पटना जिले में सात, कैमूर जिले में छह, बक्सर जिले में पांच, मुंगेर में तीन, रोहतास में तथा भोजपुर, अरवल, सारण, वैशाली एवं गया में एक—एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए।

उन्होंने यह भी बताया था कि पटना शहर के खजपुरा मुहल्ला में तीन पुरुष (24 35 एवं 45 वर्ष) और एक महिला (40) तथा बेउर इलाके में तीन पुरुष (35, 38 एवं 42 वर्ष) में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए।

गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गयी थी । बिहार के कुल 38 जिलों में से 21 जिलों में कोविड 19 के मामले अब तक प्रकाश में आए हैं ।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 65 मामले मुंगेर में सामने आये हैं। साथ ही नालंदा में 34, पटना में 33, सिवान में 30, बक्सर में 25, कैमूर में 14, बेगुसराय एवं रोहतास में नौ-नौ, गया में छह, भागलपुर में पांच, गोपालगंज, नवादा एवं सारण में तीन—तीन, बांका, औरंगाबाद, वैशाली एवं भोजपुर में दो—दो तथा लखीसराय, पूर्वी चंपारण, मधेपुरा एवं अरवल में एक—एक मामले प्रकाश में आए हैं।

ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों आने से अबतक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है । वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज जिसकी 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी, के संपर्क में आए 11 में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी । बिहार में अबतक 15885 कोरोना संदिग्ध लोगों के नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 45 मरीज ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी