लाइव न्यूज़ :

बिहार में मानवता हुई शर्मसार, कुत्तों से नोचे गए बेटे के क्षत-विक्षत शव को बोरे में भरकर तीन किमी पैदल चला पिता

By एस पी सिन्हा | Updated: March 6, 2021 20:00 IST

बिहार के कटिहार में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर दिया है। एक पिता को अपने बेटे के शव को बोरे में भरकर तीन किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्दे कटिहार जिले के कुर्सेला से आई मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीरबेटे की मौत के बाद पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने शव लेकर सदर अस्पताल आने को कहा थाबच्चा कुछ दिन पहले नदी में डूबने के बाद लापता हो गया था, बाद में कुत्ते शव को नोंचकर खाते नजर आए थे, फिर हुई पहचान

पटना: बिहार के कटिहार जिले के कुर्सेला से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. इसमें एक बच्चे की मौत के बाद उसके शव को कुत्ते नोंचकर खा गए. पुलिस जब घटना की छानबीन करने पहुंची तो उसने मृतक के पिता से कहा कि शव को थाने लेकर आओ और सभी पुलिसकर्मी गाड़ी में बैठकर चले गये. 

इसके बाद पुलिस के कहे अनुसार पिता को मजबूरन बेटे की क्षत-विक्षत शव को एक बोरे में रखकर 3 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा.

दरअसल, भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले लेरू यादव 26 फरवरी को अपने 13 साल के बेटे हरिओम यादव नाव के साथ नाव से गंगा नदी पार कर रहे थे. इस दौरान उनका बेटा हरिओम यादव नाव से नदी में गिर गया. 

लेरू यादव ने अपने बेटे को काफी खोजा, लेकिन वह नहीं मिला. कई दिनों तक वह अपने बेटे को खोजते-खोजते थक गए. नदी में गिरने के बाद लेरू यादव ने स्थानीय थाना गोपालपुर में अपने बेटे हरिओम की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई थी. 

कटिहार: नदी के किनारे मिला बेटे का शव

इसके बाद कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के खोरिया घाट पर त्रिमुहानी नदी के किनारे में हरिओम का शव देखा गया था, जिसे किसी ने लावारिस समझकर फिर उसे गंगा नदी में बहा दिया था. 

बेचैन पिता ने आखिरकार पता लगा लिया कि वह शव उसके बेटे का है. शव पड़े रहने की वजह से उसे कुत्तों ने नोच कर खा लिया था. ऐसे में शव के मिलने की सूचना जैसे ही गोपालपुर थाने को मिली तो गोपालपुर पुलिस और कुर्सेला पुलिस दोनों खेरिया गंगा घाट पहुंची और पिता को कहा कि मामले की जांच होगी. 

पुलिस ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम होगा. ऐसे में हम जाते हैं, तुम शव लेकर सदर अस्पताल पहुंचो. यह कहकर पुलिस अपने वाहन पर बैठकर चलते बनी. 

रास्ते में लोगों ने लाचार पिता को देखा तो हुआ खुलासा

इधर, लाचार पिता ने कोई साधन नहीं मिलने की वजह से अपने बच्चे के क्षत-विक्षत शव को थैले में भरा और चल पड़ा. करीब तीन किलोमीटर चलने के बाद जब रास्ते में उसे कुछ लोग मिले, तब पुलिस का असंवेदनशील चेहरा सामने आया. 

इस पूरे मामले को दूसरे थाने का मामला बता कर एसडीपीओ अमरकांत झा पल्ला झाड़ते दिखे. उन्होंने कहा कि खेरिया नदी घाट से बच्चे की लाश बरमाद की गई है. 10 दिन पहले उसके लापता होने की शिकायत गोपालपुर थाने में दर्ज कराई गई थी. ऐसे में मामला उस थाने का है, इसलिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे