लाइव न्यूज़ :

बिहार: जीतन राम मांझी ने अतीक अहमद हत्याकांड को लेकर कहा, बिहार में कानून-व्यवस्था यूपी से बेहतर

By एस पी सिन्हा | Updated: April 16, 2023 17:59 IST

अतीक अहमद हत्याकांड पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति यूपी की तुलना में काफी अच्छी है।

Open in App
ठळक मुद्देअतीक अहमद हत्याकांड पर उन्होंने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति यूपी की तुलना में काफी अच्छी हैबिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में हुई अतीक अहमद और अशरफ की हत्या को बताया प्लानिंगविपक्षी एकता पर मांझी ने कहा देश भर में विपक्ष एकजुट है और मोदी सरकार को गद्दी से उतारना है

पटना: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने पहुंचे पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अतीक अहमद हत्याकांड पर उन्होंने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति यूपी की तुलना में काफी अच्छी है। वहीं विपक्षी एकता पर बड़ा बयान देते हुए मांझी ने कहा कि देश भर में विपक्ष एकजुट है और मोदी सरकार को गद्दी से उतारना है।

प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हुई हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए जीतनराम मांझी ने कहा कि जो कुछ हुआ, वह प्लानिंग थी। आप देखिए ये लोग कहते हैं कि बिहार में जंगल राज है। अब देखिए उत्तर प्रदेश में पुलिस के सामने हत्या हो रही है, कैसा राज है? आप ही बताएं कि पत्रकार के भेष में हत्या कर रहे हैं और प्रशासन क्या कर रहा है? यह सोंचा समझा प्लान है। 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात क्या सच में एनडीए में जाने की योजना है? इस सवाल उन्होंने कहा कि ऐसा सवाल मत कीजिए। हमने साफ कर दिया है कि हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हैं और मरते दम तक रहेंगे। उन्होंने कहा कि इधर-उधर की बात नहीं करना है। मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में चलना है। इससे ज्यादा क्या कहेंगे? देखते नहीं हैं कि केंद्र की सरकार क्या कर रही है? कैसे युवाओं को ठगा जा रहा है। देश भर में विपक्ष एकजुट है और मोदी सरकार को गद्दी से उतारना है। 

बता दें कि राजधानी पटना स्थित होटल पनाश में आज हम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक हुई। जिसमें कई राज्यों के नेताओं ने शिरकत किया। इसमें हम पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी, राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन, प्रदेश महासचिव राजेश पांडे और हम प्रवक्ता विजय यादव सहित कई नेता मौजूद थे।  

टॅग्स :जीतन राम मांझीबिहारउत्तर प्रदेशहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर)अतीक अहमद
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना