लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी से आखिर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का बचाव क्यों कर रहे हैं?, जदयू ने कहा-नीतीश के खिलाफ लगातार अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं राजद विधायक

By एस पी सिन्हा | Updated: January 16, 2023 20:31 IST

बिहारः रामचरितमानस के विवाद पर तेजस्वी यादव के द्वारा शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का बचाव किये जाने को लेकर अब जदयू उग्र हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देराजद के कुछ नेता भाजपा के एजेंडा पर काम कर रहे हैं।सब कुछ तेजस्वी यादव के इशारे पर हो रहा है।संविधान सबसे बड़ा ग्रंथ है और उसी में बोलने की आजादी दी गई है।

पटनाः बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में वार-पलटवार का दौर जारी है। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद भी राजद के कुछ नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बयान देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसबीच रामचरितमानस के विवाद पर तेजस्वी यादव के द्वारा शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का बचाव किये जाने को लेकर अब जदयू उग्र हो गई है।

जदयू के नेता तेजस्वी यादव से सवाल पूछने लगे हैं कि आखिर वह शिक्षा मंत्री का बचाव क्यों कर रहे हैं? जदयू नेता साफ शब्दों में कह रहे हैं कि नीतीश कुमार के खिलाफ बोलने वाले राजद में कुछ नेता हैं तो उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, भाजपा भी महागठबंधन में मचे घमासान में यह कह रही है कि सब कुछ तेजस्वी यादव के इशारे पर हो रहा है।

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रविवार की शाम शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का बचाव करते हुए कहा कि संविधान सबसे बड़ा ग्रंथ है और उसी में बोलने की आजादी दी गई है। यह भाजपा की साजिश है। भाजपा इस मसले को बढ़ा रही है, लेकिन जदयू के नेता इस जवाब से खुश नहीं है। इसबीच जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा है कि राजद के कुछ नेता भाजपा के एजेंडा पर काम कर रहे हैं।

इसमें कोई संदेह नहीं है कि राजद के नेता हमारे नेता नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं। यह कतई बर्दाश्त नहीं हो सकता है। अभिषेक झा ने कहा कि एक मंत्री ने तो धार्मिक भावना को लेकर ठेस पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि राजद के तरफ से लगातार कहा गया कि कोई भी फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव करेंगे।

तेजस्वी यादव के संज्ञान में पूरा मामला है। हमें पूरी उम्मीद है कि तेजस्वी यादव बयान देने वाले नेताओं पर लगाम लगाएंगे और कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। इससे महागठबंधन जिन मुद्दों को लेकर चला है वह मुद्दे गौण नहीं होंगे। जबकि एक मंत्री ने तो धार्मिक भावना को लेकर ठेस पहुंचाया है और राजद के वरिष्ठ नेता उनके साथ हैं। महागठबंधन को असली मुद्दों से भटकाने की साजिश है और ऐसे लोग गठबंधन के जड़ में मट्ठा डालने की कोशिश कर रहे हैं। 

टॅग्स :बिहारआरजेडीजेडीयूतेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों