लाइव न्यूज़ :

बिहार: सीमांचल जिलों में मदरसा मॉड्यूल पर सरकारी स्कूलों में जुमा को होती है साप्ताहिक छुट्टी, शिक्षा विभाग ने मांगी जानकारी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 28, 2022 18:37 IST

जुमे के दिन छुट्टी को लेकर किशनगंज के बाद अब कटिहार से हैरान करने वाली बात सामने आयी है। कटिहार जिले में भी 138 सरकारी विद्यालय शुक्रवार को बंद और रविवार को संचालित होते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीमांचल के कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज,अररिया में कई सरकारी विद्यालयों में है ये व्यवस्था कटिहार जिले में 138 सरकारी विद्यालय शुक्रवार को होते हैं बंद, रविवार को संचालित

पटना: बिहार सीमांचल इलाके के विद्यालयों में मदरसा मॉड्यूल पर साप्ताहिक बंदी का दिन शुक्रवार (जुमा) को बंद कराने की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं। सीमांचल के कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज,अररिया में ऐसे कई विद्यालय हैं जो बिहार सरकार द्वारा संचालित होने के बावजूद यहां पर मदरसा के तर्ज पर साप्ताहिक छुट्टी के रूप में शुक्रवार को विद्यालय में बंदी और उसकी जगह पर रविवार को विद्यालय खुला रहता है।

जुमे के दिन छुट्टी को लेकर किशनगंज के बाद अब कटिहार से हैरान करने वाली बात सामने आयी है। कटिहार जिले में भी 138 सरकारी विद्यालय शुक्रवार को बंद और रविवार को संचालित होते हैं। लेकिन, विद्यालय के साप्ताहिक बंदी को लेकर न तो विद्यालय के पास कोई रिकॉर्ड है और न ही शिक्षा विभाग के पास विद्यालय के इस साप्ताहिक बंदी को लेकर कोई आधिकारिक रूप से जानकारी है। 

बताया जा रहा है कि सभी प्रखंडों से प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद ऐसे स्कूलों की संख्या बढ़ भी सकती है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि संबंधित विद्यालय अल्पसंख्यक (मुस्लिम) बाहुल्य इलाकों में अवस्थित है। यहां पढ़ने वाले बच्चे भी अलपसंख्यक वर्ग से आते हैं। 

इस तरह का कोई विभागीय निर्देश होने की बात पर स्पष्ट तौर से शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कुछ नहीं बताया। विभाग का कहना है कि अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाकों में स्थित स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी पिछले पांच दशक से अधिक समय से हो रही है। उस वक्त स्कूलों का संचालन समिति द्वारा किया जाता था। 

स्कूलों का सरकारीकरण होने के बाद भी यह परंपरा जारी है। इनमें प्रारंभिक, मध्य व माध्यमिक विद्यालय भी शामिल है। बिहार में सीमांचल के जिलों में राज्य के किसी हिस्से से ऐसे विद्यालयों की संख्या अधिक है।

टॅग्स :बिहारसरकारी स्कूल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी