लाइव न्यूज़ :

Bihar Hooch Tragedy: शराब माफियाओं पर सीसीए?, मद्य निषेध मंत्री रत्नेश सदा ने कहा- किसी को छोड़ेंगे नहीं!

By एस पी सिन्हा | Updated: October 17, 2024 16:37 IST

Bihar Hooch Tragedy:रत्नेश सदा ने दावा किया कि बिहार में शराबबंदी का बहुत फायदा हुआ है, लेकिन सामाजिक जागरूकता भी बहुत जरूरी है।

Open in App
ठळक मुद्देसामाजिक स्तर पर नहीं होगा, तब तक शराबबंदी का पूरा लाभ नहीं मिलेगा।शराबबंदी के कारण कोई भी प्रत्यक्ष तौर पर न तो शराब बेच सकता है और नहीं पी सकता है। उत्पाद अधीक्षक और मद्य निषेध विभाग के पदाधिकारी प्रभावित क्षेत्र में कैंप कर रहे हैं।

Bihar Hooch Tragedy: बिहार के छपरा और सीवान में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर मचे बवाल के बीच मद्य निषेध मंत्री रत्नेश सदा ने शराब पीने से मौत के मामलों पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि शराब माफिया और कारोबारियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जायेगा। शराब माफिया और कारोबारियों पर सीसीए लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से वे खुद इसे बारे में बात करेंगे। जो भी दारू बना रहा है या कच्चा दारू का इस्तेमाल कारोबार के लिए कर रहा है, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। रत्नेश सदा ने दावा किया कि बिहार में शराबबंदी का बहुत फायदा हुआ है, लेकिन सामाजिक जागरूकता भी बहुत जरूरी है। जब तक शराब माफिया का प्रतिकार सामाजिक स्तर पर नहीं होगा, तब तक शराबबंदी का पूरा लाभ नहीं मिलेगा।

शराबबंदी के कारण कोई भी प्रत्यक्ष तौर पर न तो शराब बेच सकता है और नहीं पी सकता है। यह शराबबंदी से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद उत्पाद अधीक्षक और मद्य निषेध विभाग के पदाधिकारी प्रभावित क्षेत्र में कैंप कर रहे हैं। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है।

यह पूछे जाने पर कि क्या यह प्रशासनिक विफलता का नतीजा है? इसपर रत्नेश सदा ने कहा कि प्रशासनिक विफलता न तो कभी हुआ है और ना ही आगे होगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने छिपाकर कच्चा स्प्रिट पी लिया है, कहां क्या करता है लोग, पुलिस या प्रशासन देखने के लिए नहीं जाता है। जब उसका दुष्प्रभाव होता है, तब लोगों को इसकी जानकारी मिलती है।

हम घर में क्या कर रहे है पुलिस यह देखने थोड़े आती है। जब तक गड़बड़ी पैदा नहीं होगी तब तक कैसे किसी को पता चलेगा? उन्होंने कहा कि चोर किसी भी रास्ते से घुस सकता है। लेकिन उसके खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत है।

शराबबंदी की समीक्षा के सवाल पर रत्नेश सदा ने कहा कि किसी समीक्षा की जरूरत नहीं है बल्कि लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शराब माफिया के खिलाफ सीसीए लगाने के प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा और उसे लागू किया जाएगा।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब