लाइव न्यूज़ :

बड़ा ऐलान, बिहार के हर जिले में बसाया जाएगा मोदी नगर और नीतीश नगर; बांका से होगी शुरुआत, जानें पूरी डिटेल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 30, 2022 15:31 IST

बिहार सरकार की घोषणा पर विपक्ष ने हमला किया है. राजद प्रवक्ता आलोक मेहता ने कहा कि यह केवल वादा है, जो कि पूर्व में 15 लाख दिए जाने की तरह है.

Open in App
ठळक मुद्दे बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन भू-राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने किया ऐलान।भूमिहीनों को जमीन उपलब्ध कराकर उस जगह का नाम नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी पर रखा जाएगा।इसकी शुरुआत बांका जिले से की जाएगी, अगले तीन माह में योजना पर शुरू हो जाएगा काम।

पटना: बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन गुरुवार को भू-राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने ऐलान किया कि भूमिहीनों को जमीन उपलब्ध कराकर उस जगह का नाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर रहेगा. बिहार में मोदी-नीतीश नगर बनाया जाएगा. इसकी शुरुआत बांका जिले से की जाएगी. 

मंत्री ने बताया हर जिले में मोदी नगर और नीतीश नगर बनाए जाएंगे. इसके लिए अगले तीन माह में काम शुरू कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि दो साल में सभी जिलों में इस योजना को पूरा कर लिया जाएगा. 

बताया गया कि इस योजना में गरीबों के लिए घर बनाए जाएंगे. रामसूरत राय ने बताया कि बरसात बाद इस पर तेजी से शुरू किया जाएगा. इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है. इस दौरान उन्होंने विपक्ष की आपत्ति पर भी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि वह खुद सत्ता में थे कुछ नहीं किया और अब हम पर सवाल कर रहे हैं. 

मंत्री ने कहा कि तीन महीने में काम दिखने लगेगा. उन्होंने कहा कि राज्य के अंदर कई ऐसे लोग हैं, जिनके पास जमीन नहीं है. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को घर बनाने के लिए राशि दी गई थी. लेकिन जानकारी मिली कि लोगों के पास जमीन का आभाव है. इसके बाद सरकार ने ऐसे लोगों को जमीन आवंटित करने का फैसला लिया है.

इन जगहों पर आवास योजना के तहत घर बनाकर लोगों को आवंटित किया जाएगा. रामसूरत राय ने कहा कि सरकार राज्य के अन्दर भूमिहीन लोगों को घर बनवाकर देने का फैसला किया है. जिस जगह पर घर का निर्माण कराया जायेगा, उसका नाम नीतीश-मोदी नगर होगा. 

वहीं राज्य सरकार की इस घोषणा को लेकर विपक्ष ने हमला किया है. राजद प्रवक्ता आलोक मेहता ने कहा कि यह सिर्फ वादा है, जो कि पूर्व में 15 लाख दिए जाने की तरह है. पहले भी राज्य सरकार गरीबों को तीन डिसमिल जमीन देने की घोषणा कर चुकी है. लेकिन आज तक वह पूरा नहीं हुआ.

टॅग्स :बिहार समाचारनीतीश कुमारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब