लाइव न्यूज़ :

बिहार के गया में मुठभेड़ में मारा गया नक्सली संगठन का जोनल कमांडर आलोक, सिर पर था 10 लाख का इनाम

By एस पी सिन्हा | Updated: November 22, 2020 15:27 IST

बिहार के गया में शनिवार रात 10 लाख का इनामी नक्सली मारा गया. इन नक्सलियों ने इससे पहले एक गांव में हो रहे कार्यक्रम में धावा बोला था, जिसमें दो ग्रामिणों की भी मौत हो गई.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के गया जिले में बाराचट्टी थाना क्षेत्र की घटना, कुल तीन नक्सली मारे गएइनामी नक्सली आलोक भी मारा गया, बिहार और झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में नक्सली कार्रवाई को देता था अंजाम

पटना: बिहार के गया जिले में बाराचट्टी थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो के किनारे महुअरी गांव में देर रात नक्सलियों द्वारा किये गये हमले में दो ग्रामीणों की हत्या कर दी गई, जबकि पुलिस कार्रवाई में 10 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली सहित तीन नक्सली मारे गए हैं. पुलिस ने इनके पास से एक एके-47 रायफल, एक इंसास रायफल बरामद किया है. 

पुलिस की कार्रवाई में नक्सली संगठन का जोनल कमांडर आलोक मारा गया। दो अन्य नक्सली भी घायल होने के बाद मौके से भाग गए थे, लेकिन बाद में पुलिस को उन दोनों की ही लाश मिली. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गया जिले के गया के बाराचट्टी के महुआरी में गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान नक्सलियों ने हमला कर ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी. इस वारदात में नदरपुर पंचायत की मुखिया शारदा देवी का देवर वीरेंद्र यादव नक्‍सलियों के हाथों मारा गया. वीरेंद्र के बड़े भाई की हत्‍या भी नक्‍सलियों ने कुछ साल पहले कर दी थी. 

नक्सलियों के निशाने पर थे वीरेंद्र यादव

वीरेंद्र यादव हमेशा ही नक्सलियों के निशाने पर रहे थे. वहीं नक्सलियों की सूचना पर पहुंची कोबरा टीम ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया. इसके बाद तलाशी अभियान में घटनास्थल से एक एके- 47 राइफल, एक इंसास राइफल और मैगजीन बरामद किया गया. इस घटना में कोबरा के चार जवान भी घायल हुए है. सभी को गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है. 

सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. इस मुठभेड में दो अन्य ग्रामीण भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है. 

इस बारे में एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया की एक नक्सली आलोक का शव बरामद हो गया है. जबकि दो अन्य नक्सली घायल होने के बाद भाग गए थे. पुलिस ने उनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद उन दोनों की ही लाश बरामद हुई. वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि शनिवार की देर रात जीटी रोड के किनारे नाच का एक कार्यक्रम चल रहा था. उसी दौरान नक्सलियों ने वहां पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद दो ग्रामीणों की मौत हो गई।

झारखंड की सीमा से सटा है गया का बाराचट्टी थाना क्षेत्र 

राजीव मिश्रा के मुताबिक गया जिले का बाराचट्टी थाना क्षेत्र झारखंड की सीमा से सटे है. इस क्षेत्र में नक्सली कालेश के नाम से संगठन चला रहे हैं, जिसकी कमान आलोक के पास थी. वह बिहार व झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में नक्सली कार्रवाई को अंजाम देता था. 

ताजा घटना के बाद सीआरपीएफ और कोबरा आस-पास के गांव व जंगली क्षेत्रों में लगातार छापेमारी कर रही है. कोबरा एसएसबी के द्वारा लोहारी के जंगलों में छापेमारी की कार्रवाई प्रारंभ है. एसएसपी ने कहा कि पुलिस की इस तरह की कार्रवाई से नक्सलियों का हौसला जरूर कम हुआ है.

वहीं, घटना में मारे गये वीरेंद्र के स्‍वजन नौकरी और पुलिस संरक्षण की मांग पर अडे हैं. उनका कहना है कि मांग पूरी होने तक वे लोग थाने में ही डटे रहेंगे. स्‍वजनों का कहना है कि जब तक मांग पूरी नही होगी तब तक थाना के सामने डटे रहेंगे.

टॅग्स :बिहारनक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो