लाइव न्यूज़ :

Bihar Exit Poll: बिहार में बन सकती है तेजस्वी यादव की सरकार, मजेदार है सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: November 7, 2020 21:30 IST

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तीनों चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अब चुनावी नतीजे 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे...

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न।एग्जिट पोल में बनती दिख रही तेजस्वी यादव की सरकार।चुनावी नतीजे होंगे 10 नवंबर को घोषित।

बिहार चुनाव एग्जिट पोल में महागठबंधन को फायदा मिलता दिख रहा है। महागठबंधन यहां सीएम नीतीश को पीछे छोड़ता दिख रहा है। तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के लिए 44 पर्सेंट वोटर की पसंद नजर आ रहे हैं। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक नीतीश कुमार को 35 प्रतिशत लोगों ने सीएम पद के उपयुक्त माना है। वहीं चिराग पासवान को 7 प्रतिशत और उपेंद्र कुशवाहा को 4 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है।

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर लोगों के रिक्शन भी आने शुरू हो गए हैं...

Republic Tv-jan ki baat Exit Poll:

बिहार चुनाव को लेकर रिपब्लिक भारत-जन की बात के एक्जिट पोल में महागठबंधन 138 सीटें जीत सकता है। सर्वे में एनडीए को 91 से 117 सीटों का अनुमान जताया गया है। महागठबंधन के खाते में 118 से 138 सीटें जा सकती हैं। एलजेपी को 5 से 8 सीट का अनुमान है, अन्य को 3 से 6 सीटें जाने का अनुमान है।

ABP News-CVoter Exit Poll:

एबीपी न्यूज-सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में एनडीए और महागठबंधन में कांटे की टक्कर है। वोट प्रतिशत देखा जाए तो नीतीश गठबंधन को 37.7 प्रतिशत वोट मिल रहा है। राजद-कांग्रेस और वाम दलों को 36.3 प्रतिशत और चिराग पासवान को 8.5 प्रतिशत और अन्य दलों को 17.5 प्रतिशत मत मिल रहा है।

Times Now-C voter Exit Poll:

टाइम्स नाऊ-सी वोटर एग्जिट पोल के अनुसार यूपीए (महागठबंधन) इस बार एनडीए से आगे निकल जाएगी लेकिन बहुमत से दो कदम पीछे रह जाएगी। बिहार के 243 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 122 सीटों की दरकार है। इस एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को 116 सीटें इस चुनाव में मिलने की उम्मीद है। वहीं, यूपीए को 120 सीटें मिलेगी। सबसे हैरान करने वाला आंकड़ा एलजेपी को लेकर है। उसे Times Now-C voter Exit Poll में केवल एक सीट दी जा रही है। वहीं, अन्य के नाम 6 सीट है।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020बिहारलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारतेजस्वी यादवभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो