लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections: चिराग पासवान ने किया ऐलान, पार्लियामेंट्री बोर्ड के फैसले के बाद लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

By एस पी सिन्हा | Updated: June 7, 2025 17:26 IST

चिराग पासवान ने कहा कि जो लोग मेरे विधानसभा चुनाव को लड़ने को लेकर मेरे गठबंधन के भीतर भ्रम फैला रहे हैं तो उन्हें बताना चाहूंगा कि अगर मैं विधानसभा का चुनाव लड़ूंगा तो उसके पीछे की अपनी पार्टी के स्ट्राइक रेट को मजबूत करना होगा, गठबंधन को मजबूत करना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि मैं कहां से विधानसभा का चुनाव लड़ूंगा या नहीं लड़ूंगा, इन तमाम विषयों पर चर्चा चल रही हैचिराग पासवान ने आगे कहा, इस पर अंतिम मुहर पार्लियामेंट्री बोर्ड को ही लगाना हैउन्होंने कहा, नीतीश कुमार के नेतृत्व में पहले से अधिक मजबूत सरकार बनने जा रही है

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने को लगाई जा रही अटकलों के बीच पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान से जब मीडियाकर्मियों ने सवाल किया कि क्या वह विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे? तब उन्होंने इससे इनकार तो नहीं किया और गेंद लोजपा (रामविलास) के संसदीय बोर्ड के पाले में डाल दिया। उन्होंने कहा कि मैं कहां से विधानसभा का चुनाव लड़ूंगा या नहीं लड़ूंगा, इन तमाम विषयों पर चर्चा चल रही है। इसपर अंतिम मुहर पार्लियामेंट्री बोर्ड को ही लगाना है। 

चिराग ने कहा कि जो लोग मेरे विधानसभा चुनाव को लड़ने को लेकर मेरे गठबंधन के भीतर भ्रम फैला रहे हैं तो उन्हें बताना चाहूंगा कि अगर मैं विधानसभा का चुनाव लड़ूंगा तो उसके पीछे की अपनी पार्टी के स्ट्राइक रेट को मजबूत करना होगा, गठबंधन को मजबूत करना होगा। यह पहली बार नहीं है कि मैं ही ऐसा अनोखा प्रयोग करने जा रहा हूं। भाजपा या अन्य बड़े दल अपने राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को विधानसभा का चुनाव लड़वाते हैं। 

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कैबिनेट मंत्री भी चुनाव लड़े, लेकिन इसके पीछे की सोच अपने कार्यकर्ताओं में उत्साह लाने की होती है, गठबंधन और अपनी पार्टी की स्ट्राइक रेट को बेहतर करने की होती है। इसी को देखते हुए इस तरह के विषय पर चर्चा चल रही है। जो लोग गठबंधन के भीतर दरार डालने की सोच के साथ भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं कि मेरी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नजर है तो वे जान लें, ऐसा कतई नहीं है। भरोसा रखिए कि इस बार भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पहले से अधिक मजबूत सरकार बनने जा रही है। 

दरअसल, चिराग पासवान कई बार कह चुके हैं कि वह बिहार की राजनीति में वापस लौटना चाहते हैं। पिछले दिनों उनके जीजा जमुई सांसद अरुण भारती ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि चिराग पासवान बिहार के लोगों की उम्मीद हैं और पार्टी के कार्यकर्ता चाहते हैं कि चिराग पासवान केंद्र की राजनीति छोड़कर बिहार की सियासत में फिर से सक्रिय हों। पूरी पार्टी चिराग पासवान को सीएम फेस के तौर पर प्रोजेक्ट करने में जुटी है।

टॅग्स :चिराग पासवानबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब