Bihar Elections 2025: सपा प्रमुख अखिलेश यादव बिहार में खेसारी लाल यादव के लिए करेंगे प्रचार

By रुस्तम राणा | Updated: October 31, 2025 20:45 IST2025-10-31T20:44:49+5:302025-10-31T20:45:05+5:30

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने फिल्म स्टार और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन पर उनके निर्वाचन क्षेत्र की तुलना स्पेन से करने को लेकर भी निशाना साधा।

Bihar Elections 2025: SP chief Akhilesh Yadav will campaign for Khesari Lal Yadav in Bihar. | Bihar Elections 2025: सपा प्रमुख अखिलेश यादव बिहार में खेसारी लाल यादव के लिए करेंगे प्रचार

Bihar Elections 2025: सपा प्रमुख अखिलेश यादव बिहार में खेसारी लाल यादव के लिए करेंगे प्रचार

खनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि वह बिहार में भोजपुरी फिल्म स्टार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव के लिए प्रचार करेंगे । उन्होंने बिहार की बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति और सरकार की कथित नाकामियों को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाले राजग गठबंधन पर तीखा हमला किया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने फिल्म स्टार और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन पर उनके निर्वाचन क्षेत्र की तुलना स्पेन से करने को लेकर भी निशाना साधा। यहां समाजवादी पार्टी मुख्यालय में एक पत्रकार वार्ता में यादव ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार उन्हीं मुद्दों को हल करने में नाकाम रही है जिन्हें वह अब बिहार में उठा रही है। 

यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कहा,'' भाजपा जिन मुद्दों को उठा रही है। उसके लिए भाजपा की केन्द्र सरकार ने इतने वर्षों में क्या किया। बिहार में कानून व्यवस्था खराब है। हत्याएं हो रहीं है। चुनाव के दौरान हत्या हो गयी। यें घटनाएं बिहार में राज्य सरकार और केन्द्र सरकार की कार्य प्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगा रही हैं। कानून व्यवस्था पर दूसरों से सवाल पूछने वालों की सरकार में क्या हो रहा है।’’ उन्होंने गैंगस्टर से नेता बने दुलार चंद यादव की बृहस्पतिवार को पटना के पास हत्या का ज़िक्र करते हुए यह कहा। 

उन्होंने कहा, “चुनाव के समय एक नेता की हत्या बिहार में राज्य और केंद्र दोनों सरकारों के काम करने के तरीके पर गंभीर सवाल उठाती है। वहां हालात खराब हैं, और कानून-व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो गई है।” यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी हालात अलग नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया, “हत्या, लूट और महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार हो रही हैं। देश में सबसे ज़्यादा महिलाएं और बेटियां उत्तर प्रदेश में असुरक्षित हैं। भाजपा संगठन के अंदर भी महिलाएं अब शोषण को लेकर अपने ही नेताओं से सवाल कर रही हैं।” 

कन्नौज के सांसद यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकारों में दलितों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार चरम पर हैं। यादव ने कहा कि (उप्र में)चाहे काकोरी हो या बलरामपुर की घटनाएं , दलितों और पिछड़े समुदायों को बेइज्जत किया जा रहा है। रवि किशन के गोरखपुर की तुलना स्पेन से करने वाले हालिया बयान पर मज़ाक उड़ाते हुए यादव ने मज़ाक में कहा, “उन्हें पहले यह पता लगाना चाहिए कि स्पेन दुनिया के नक्शे पर कहां है।” 

उन्होंने कहा, “कोई कहता है कि वह बनारस (वाराणसी) को क्योटो जैसा बना देंगे, लेकिन वह शहर की पुरानी गलियों को बिना कुछ नया बनाए तोड़ रहे हैं। वे लोगों को सही मुआवज़ा दिए बिना विरासत क्षेत्र को तोड़ रहे हैं। जो लोग क्योटो बनाने का दावा करते हैं, उन्हें पहले गूगल पर देखना चाहिए कि क्योटो असल में कैसा दिखता है।” यादव ने कहा कि आज लोगों को पहले की तरह आसानी से गुमराह नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, “दस साल पहले, आप लोगों को धोखा दे सकते थे, लेकिन अब नहीं। आज, कोई भी गूगल या सोशल मीडिया पर तुरंत तथ्यों की जांच कर सकता है।” 

सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी की सरकार के समय उत्तर प्रदेश का बजट चार लाख करोड़ रुपये का था,लेकिन तब गरीबों का इलाज मुफ्त था। 108 और 102 एम्बूलेंस की व्यवस्था की गयी थी जो मरीजों को घर से अस्पताल ले जाती थी। भाजपा सरकार ने एम्बुलेंस सेवा बर्बाद कर दिया। आज प्रदेश का बजट आठ लाख करोड़ रुपये का है। लेकिन स्वास्थ्य सेवाएं चौपट है।’’ 

इनपुट - पीटीआई भाषा

Web Title: Bihar Elections 2025: SP chief Akhilesh Yadav will campaign for Khesari Lal Yadav in Bihar.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे