लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव: महागठबंधन के उम्मीदवार को मिली सबसे बड़ी जीत, जानें वो टॉप 5 सीट जहां जीत का अंतर सबसे ज्यादा रहा

By विनीत कुमार | Updated: November 11, 2020 09:48 IST

Bihar Election Result 2020: बिहार चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे का मुकाबला रहा। ऐसे में एक नजर उन सीटों पर भी जहां जीत का अंतर बड़ा रहा। इसमें पांच सबसे बड़ी जीत इस बार महागठबंधन के उम्मीदवारों के ही नाम रही।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में एनडीए ने 125 सीटों पर जबकि आरजेडी ने 110 सीटों पर जीत दर्ज की हैकई सीटों पर करीबी मुकाबला रहा, वहीं सबसे बड़ी जीत की लिस्ट में सबसे ऊपर महागठबंधन के उम्मीदवार हैं

Bihar Election Result 2020: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने जीत का परचरम फहरा दिया है। महागठबंधन ने उसे कड़ी टक्कर मिली लेकिन आखिरकार देर रात फाइनल नतीजे आ गए। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को बड़ा नुकसान जरूर हुआ है लेकिन एक बार फिर उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। एनडीए ने 125 सीटों पर कब्जा जमाया है जबकि आरजेडी के नेतृत्व वाली महागठबंधन ने 110 सीटों पर जीत दर्ज की।

बिहार विधानसभा का ये चुनाव इस मायने में भी खास रहा कि कई सीटों पर बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला। करीब आधा दर्जन से ज्यादा सीटें ऐसी हैं जहां जीत का अंतर 500 या इससे भी कम वोट रहे। नालंदा जिले के हिलसा विधानसभा सीट पर तो जीत का अंतर केवल 12 वोटों का रहा। ऐसे में बड़ी जीत का अंतर कैसा रहा, ये जानना भी दिलचस्प है। आईए जानते उन सीटों के बारे में जहां जीत का अंतर सबसे अधिक रहा।

महागठबंधन के उम्मीदवार को मिली सबसे बड़ी जीत

1. कटिहार के बलरामपुर सीट पर महागठबंधन के प्रत्याशी ने 53 हजार 597 वोटों से अधिक अंतर से जीत हासिल की। बलरामपुर विधानसभा सीट पर कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट - लेनिनिस्ट) (लिबरेशन) के प्रत्याशी महबूब आलम को 104489 वोट मिले। वहीं, दूसरे नंबर पर एनडीए का हिस्सा रही विकासशील इंसान पार्टी (वीआपीई) रही। वीआईपी के उम्मीदवार बरुण कुमार झा को 50892 वोट मिले।

2. इसके बाद बक्सल जिले का ब्रह्मपुर सीट आता है। यहां भी महागठबंधन के आरजेजी उम्मीदवार ने 51141 वोटों से जीत हासिल की। आरजेडी उम्मीदवार शंभुनाथ यादव को 90176 वोट मिले जबकि LJP के हुलास पांडे को 39035 मत मिले।

3. आरा के संदेश सीट पर भी आरजेडी उम्मीदवार ने 50607 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। यहां आरजेडी उम्मीदवार किरण देवी को 79599 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहे जेडीयू के विजयेंद्र यादव को 28992 वोट हासिल हुए। 

4. अगिआंव विधानसभा सीट पर भी महागठबंधन के उम्मीदवार ने बड़ी जीत हासिल की। कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट - लेनिनिस्ट) (लिबरेशन) के उम्मीदवार मनोज मंजिल ने जेडीयू के प्रभुनाथ प्रसाद को 48,550 वोटों से हराया। मनोज मंजिल को 86327 वोट मिले जबकि जेडीयू उम्मीदवार को 37777 वोट मिले। ये सीट आरा लोकसभा क्षेत्र में आता है।

5. इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर भी महागठबंधन के उम्मीदवार का नाम आता है। कॉम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवार ने बेगूसराय के तेघरा विधानसभा सीट पर जेडीयू के प्रत्याशी को 47979 वोटों से हराया। यहां राम रतन सिंह को 85229 वोट मिले। वहीं, जेडीयू उम्मीदवार बीरेंद्र कुमार को 37250 वोट हासिल हुए।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020महागठबंधनजेडीयूराष्ट्रीय रक्षा अकादमीबलरामपुरसंदेशअगिआंवतेघरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतमुख्यमंत्री आवास पर राजनीतिक हलचल तेज?, सीएम नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, अशोक चौधरी, संजय झा और बिजेंद्र यादव

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'