लाइव न्यूज़ :

Bihar Election 2020: सीट शेयरिंग को लेकर जेपी नड्डा से मिले चिराग पासवान, 27 सीटों चुनाव लड़ेगी LJP!

By स्वाति सिंह | Updated: September 29, 2020 11:31 IST

2015 विधानसभा चुनाव में एलजेपी 42 सीटों पर उतरी थी। पार्टी की कोशिश है कि इस बार भी 30 से ज्यादा सीटें उसे मिलनी चाहिए। फिलहाल एलजेपी के बदले तेवर के बीच एनडीए में सीट शेयरिंग पर पेंच फंसा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देचिराग पासवान ने सोमवार को जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद एनडीए में उनके बने रहने की बात पक्‍की मानी जा रही है। 

पटना: बिहार चुनाव के मद्देनजर लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने सोमवार को दिल्‍ली में भाजपा (BJP) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda)  से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद एनडीए (NDA)  में उनके बने रहने की बात पक्‍की मानी जा रही है। 

चिराग पासवान और जेपी नड्डा की मुलाकात के बाद ऐसी खबरें आई कि बीजेपी ने लोक जनशक्ति पार्टी को 27 सीटों का ऑफर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूत्रों का कहना है कि चिराग पासवान की कोशिश और ज्यादा सीटें हासिल करने की है। 27 की पूरी लिस्ट में लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान का लोकसभा क्षेत्र जमुई और सिकंदरा भी शामिल है।  जमुई के बदले लोजपा चकाई सीट पर अपनी दावेदारी ठोंकेगी। चिराग पासवान पार्टी के संसदीय दल की बैठक के बाद एनडीए में बने रहने की घोषणा कर सकते हैं। 

बता दें कि 2015 विधानसभा चुनाव में एलजेपी 42 सीटों पर उतरी थी। पार्टी की कोशिश है कि इस बार भी 30 से ज्यादा सीटें उसे मिलनी चाहिए। फिलहाल एलजेपी के बदले तेवर के बीच एनडीए में सीट शेयरिंग पर पेंच फंसा हुआ है।

वहीं, सूत्रों का तो यह भी कहना है कि भाजपा चाहती है कि जदयू केवल 102 सीटों पर ही उम्मीदवार उतारे। भाजपा खुद 102 सीटों पर चुनाव लड़कर लोजपा, हम और अन्य नये साथियों के लिए 39 सीट छोड़ने का इरादा रखती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार चुनावों के लिए प्रभारी बनाने के तत्काल बाद फडणवीस ने राज्य का दौरा करके माहौल का जायजा लिया था।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०विधान सभा चुनाव २०२०जेपी नड्डाचिराग पासवानराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतBihar: नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले नए सीएम को लेकर हलचल तेज, निशांत कुमार के सपोर्ट में लगे पोस्टर

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरणः 14 अप्रैल तक मुख्यमंत्री पद छोड़ेंगे नीतीश कुमार, 15-20 अप्रैल के बीच शपथ ग्रहण समारोह?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?