लाइव न्यूज़ :

बिहारः 13 मरीजों की मौत के बाद तीन बड़े कॉलेजों के डॉक्टरों की हड़ताल हुई खत्म

By एस पी सिन्हा | Updated: August 10, 2018 18:56 IST

एक रिपोर्ट के मुताबिक 400 से ज्यादा मरीज अस्पतालों से पलायन कर चुके हैं। जूनियर डॉक्‍टरों को मनाने में स्वास्थ्य महकमा असफल रहा था।

Open in App

पटना, 10 अगस्तःबिहार के तीन बड़े मेडिकल कॉलेजों में जारी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल तो शुक्रवार को खत्म हो गई, लेकिन तब तक 13 मरीजों की मौत हो चुकी थी। यही नहीं इस हड़ताल से मरीजों की हालत लगातार बिगड़ रही थी। हड़ताल की वजह से अस्पताल के इमरजेंसी और ओपीडी विभाग भी बुरी तरह से प्रभावित हुए थे। सूत्रों के अनुसार जूनियर डॉक्टरों इस हड़ताल के दौरान 13 मरीजों की मौत रिपोर्ट की गई है और 50 से ज्यादा ऑपरेशन टाले जा चुके हैं। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक 400 से ज्यादा मरीज अस्पतालों से पलायन कर चुके हैं। जूनियर डॉक्‍टरों को मनाने में स्वास्थ्य महकमा असफल रहा था। बता दें, बिहार के तीन बड़े मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों को मनाने के लिए गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के साथ उनकी वार्ता विफल हो गई थी। इसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल जारी रखने का फैसला किया था। 

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने जूनियर डॉक्टरों को आश्वासन दिया था, लेकिन जेडीए को सरकारी आश्वासन पर भरोसा नहीं था। एनएमसीएच के जूनियर डॉक्टर की पिटाई के विरोध में गुरुवार को राजधानी पटना के सरकारी अस्पतालों के जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गए थे। पटना में जूनियर डॉक्टरों की ये हड़ताल अब जानलेवा साबित हो रही थी। 

डॉक्टर दोषियों की गिरफ्तारी और मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग कर रहे थे। इसके पहले प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने पीएमसीएच और एनएमसीएच के जूनियर डॉक्टरों से हड़ताल खत्म करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि डॉक्टरों की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नहीं होगा। डॉक्टरों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया था कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने आरोपियों पर ठोस कार्रवाई करने का भरोसा भी दिलाया था। इसके बाद जूनियर डॉक्टर काम पर लौटे।

यहां उल्लेखानीय है कि पीएमसीएच में मरीजों की मौत और इलाज नहीं होने के पीछे की सबसे बड़ी वजह हड़ताल को माना जा रहा है। खबर है कि यहां जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से 11 वर्षों में 700 से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। जूनियर डॉक्टर छोटी-छोटी बात पर हड़ताल पर चले जाते हैं, जिसका नुकसान गरीब मरीजों को उठाना पड़ता है। कहा जाता है कि इस हड़ताल को शह सीनियर डॉक्टरों से मिलती है। 

हड़ताल के वक्त भी सीनियर डॉक्टर सपोर्ट करते हैं। इन मौतों को लेकर न स्वास्थ्य विभाग कोई कार्रवाई करता है न ही मानवाधिकार आयोग ऐसे मामलों में सजग होती है। बताया जाता है कि पीएमसीएच में होने वाले हड़तालों को खत्म कराने में सीनियर डॉक्टर रुचि नहीं लेते। ऐसे मामलों में डॉक्टरों के एसोसिएशन आइएमए और भासा सरकार से बात करते हैं। इस वार्ता के दौरान मेडिकल कॉलेज के प्रशासक सामने नहीं आते हैं। 2011 के पहले माह में हुए हड़ताल को भी आइएमए व सरकार की वार्ता के बाद समाप्त किया गया। 2016 और 2017 में डायरेक्टर इन चीफ के साथ आइएमए और भाषा दोनों साथ था। यही वजह है कि जूनियर डॉक्टरों का मनोबल बढ़ जाता है और हड़ताल पर चले जाना उनके लिए खेल साबित होने लगा है।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :डॉक्टरों की हड़तालबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब