लाइव न्यूज़ :

कोरोना लहर के बीच शुरू हुआ पोस्टरवार, कोविड को भगाने के लिए हो चुनाव

By एस पी सिन्हा | Updated: April 14, 2021 20:20 IST

बिहार में पटना के डाकबंगला चौराहा, फ्रेजर रोड, इनकम टैक्स से बेली रोड जैसे अलग-अलग इलाकों में इस तरह के पोस्टर लगाए गए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में कोरोना खत्म हो इसके लिए तुरंत चुनाव कराया जाए. पोस्टर में निवेदक के तौर पर बिहार की पीड़ित जनता को बताया गया है. कोरोना के साथ बेरोजगारी भगाने के लिए बिहार में तुरंत चुनाव कराए जाने चाहिए.

पटनाः बिहार में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच इससे मुक्ति के लिए राजधानी पटना की सड़कों पर आज सुबह-सवेरे से अजीबोगरीब पोस्टर देखने को मिले.

पटना में बेरोजगारी और कोविड को लेकर पोस्टर लगाया गया है. बिहार सरकार की नाकामी और बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे पर लोगों में आक्रोश भरा हुआ है. इस पोस्टर में मांग की गई है कि राज्य में कोरोना खत्म हो इसके लिए तुरंत चुनाव कराया जाए. पटना के डाकबंगला चौराहा, फ्रेजर रोड, इनकम टैक्स से बेली रोड जैसे अलग-अलग इलाकों में इस तरह के पोस्टर लगाए गए हैं.

पोस्टर में निवेदक के तौर पर बिहार की पीड़ित जनता को बताया गया है. पोस्टर में लिखा गया है कि कोरोना भगाने के लिए बिहार में भी चुनाव हो. थके और हारे हुए मुख्यमंत्री से बिहार और कोरोना संभल नहीं रहा है. बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था मरणासन्न स्थिति में आईसीयू में भर्ती है. इसलिए कोरोना के साथ बेरोजगारी भगाने के लिए बिहार में तुरंत चुनाव कराए जाने चाहिए.

यह पोस्टर किस राजनीतिक दल या उसके कार्यकर्ताओं की तरफ से लगाया गया यह साफ नहीं हो पाया है. लेकिन 2 दिन पहले ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को आईसीयू में भर्ती बताया था और ठीक उसी तर्ज पर अब पटना में पोस्टर लगे हैं. जाहिर है निशाने पर सरकार है और कहीं न कहीं बिहार में महामारी को लेकर अब राजनीति भी तेज होती दिख रही है.

कोरोना को लेकर बिहार के राजनीति में कई तरह की बातें कही जा रही है, जिसमें एक बात यह भी कि ”बंगाल, असम समेत जिन पांच राज्यों में चुनाव है वहां कोरोना नहीं है और बिहार में कोरोना है? इसके लेकर सत्ता पक्ष पर विपक्ष के द्वारा हमले भी किये गए हैं. यहां बता दें कि बिहार में बढ़ते कोरोना को देखते हुए सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं. सरकार लगातार लोगों से एहतियात बरतने के लिए अपील कर रही है.

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाबिहार में कोरोनानीतीश कुमारचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

भारतजदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र