लाइव न्यूज़ :

Bihar Coronavirus News: बिहार में कोरोना वायरस संदिग्ध की मौत, जांच के लिए भेजा गया है सैंपल, रिपोर्ट का इंतजार

By भाषा | Updated: April 3, 2020 12:21 IST

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 29 तक पहुंच चुके हैं। बिहार में अब तक तक कोरोना वायरस के 1973 संदिग्ध रोगियों के नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें अब तक 1940 नमूने निगेटिव और 29 पॉजिटिव पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कोरोना संदिग्ध की मौत, भोजपुर जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में भर्ती था मरीजअभी मृतक के रिपोर्ट का इंतजार, बिहार में 21 मार्च को हुई कोरोना से पहली मौत

पटना: बिहार के भोजपुर जिले में एक कोरोना वायरस संदिग्ध की बृहस्पतिवार शाम मौत होने के बाद इस रोग से प्रदेश में अब तक मौत के दो मामले सामने आए हैं। इससे पहले मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को मौत हो गयी थी।

प्रदेश में इस रोग के 29 पॉजिटिव मामले अब तक सामने आ चुके हैं। बिहार स्वास्थ्य सोसायटी की राज्य निगरानी अधिकारी डॉ रागिनी मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि भोजपुर जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में भर्ती एक मरीज की कल शाम मृत्यु हो गयी जिसका नमूना जांच के लिए पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीएमएस) भेजा गया था।

बिहार में अब तक तक कोरोना वायरस के 1973 संदिग्ध रोगियों के नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें अब तक 1940 नमूने निगेटिव और 29 पॉजिटिव पाए गए हैं। गौरतलब है कि मुंगेर निवासी एक मरीज जिसकी 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी, के शव को अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजनों को सौंप दिए जाने के बाद उसके कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आयी थी।

कतर से लौटे मुंगेर निवासी उक्त मरीज के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के सैंपल जांच के लिए आरएमआरआई भेजे गये थे, जिसमें से अब तक 11 कोरोना वायरस के लिहाज से पॉजिटिव पाए गए हैं । बिहार में अबतक दो कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी