लाइव न्यूज़ :

Bihar Corona Update: नीतीश कुमार के घर कोरोना ने दी दस्तक, तैनात सुरक्षाकर्मी संक्रमित, प्रशानिक महकमे में हड़कंप

By एस पी सिन्हा | Updated: May 18, 2020 14:31 IST

बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नीतीश कुमार के पैतृक आवास में तैनात सुरक्षाकर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं.सोमवार दोपहर तक राज्य में 1363 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास में कोरोना ने लगाई सेंध नीतीश कुमार के पैतृक आवास पर तैनात चार बीएमपी जवान कोरोना पॉ़जिटिव

पटना:बिहार में कोरोना ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर में भी दस्तक दे दी है. उनके पैतृक आवास में कोरोना ने सेंध लगा दी है. बख्तियारपुर स्थित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास पर तैनात चार बीएमपी जवान कोरोना पॉ़जिटिव पाए गये हैं. इसके बाद प्रशासनिक हलके में हड़कंप मच गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना पहुंचने पर जवानों की जांच कराई गई थी, जिसमें उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इसके बाद जवानों के संपर्क और ट्रैवल हिस्ट्री को खंगाला जा रहा है. बीएमपी जवानों के संक्रमित पाए जाने के बाद अधिकारियों ने आनन-फानन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास का सैनिटाइज करना शुरू कर दिया है. 

बता दें कि पटना जिला का बाढ अनुमंडल कोरोना का हॉटस्पॉट बन चुका है. वहीं पटना के बीएमपी के जवान भी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं. पटना बीएमपी में कोरोना संक्रमण का चेन लगातार बढता ही जा रहा है. रविवार को बीएमपी के 21 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद बीएमपी में कोरोना संक्रमण का चेन बढकर 46 हो गया है. 

पहली बार बीएमपी में 6 महिला सिपाही एक साथ कोरोना संक्रमित पाई गई हैं. कोरना पॉजिटिव की इस नई लिस्ट में पहली बार महिला सिपाही के संक्रमित होने के बाद पुलिस मुख्यालय की भी चिंता बढ गई है. रविवार की देर रात बीएमपी के जिन जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं, उसमें दो हवलदार और 4 सिपाही शामिल है. ये सभी बख्तियारपुर में विशेष तौर पर सुरक्षा में तैनात थे. 

इस बीच, आप्रवासी मजदूरों में अब कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फ़ैल रहा है. स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अबतक 1363 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 8 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से आप्रवासी मजदूरों को लेकर जारी किये गये आंकड़े के मुताबिक बिहार में अब तक कुल 651 प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. 

श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के चलने से भारी संख्या में प्रवासी मजदूर आ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि अब तक 11800 प्रवासी मजदूरों का सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया है. जिसमें 651 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है. यानि 5.51 प्रतिशत प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है. 7646 लोगों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव मिली है. जबकि अभी भी 3463 प्रवासियों की रिपोर्ट पेंडिंग है.

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सबसे ज्यादा दिल्ली से आने वाले 218 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. बंगाल से 33, महाराष्ट्र से 141, हरियाणा से 36, गुजरात से 139, छत्तीसगढ से 3, मध्य प्रदेश से 5, चंडीगढ से 2, राजस्थान से 16, तमिलनाडु से 2, झारखंड से 3, उत्तर प्रदेश से 21, कर्नाटक से 6, पंजाब से 3, केरल से 4, तेलंगाना से आने वाले 6 प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. 

साथ ही 13 लोग ऐसे शामिल हैं, जिनके लोकेशन का पता नहीं चला है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बिहार में अब तक 48488 कोरोना टेस्ट हुए हैं. जिसमें 1326 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. 651 प्रवासी मजदूरों के आंकडे के मुताबिक बिहार में कोरोना मरीजों का 49.09 प्रतिशत सिर्फ इसी से जुडे हैं. बता दें कि मुंबई से खगड़िया आये एक मरीज की मौत शनिवार को हो गई थी.

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहारसीओवीआईडी-19 इंडियानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो