लाइव न्यूज़ :

बिहार कांग्रेस प्रभारी को किसान सम्मेलन में हंगामे, नारेबाजी का सामना करना पड़ा

By भाषा | Updated: January 12, 2021 21:27 IST

Open in App

पटना, 12 जनवरी कांग्रेस के नव नियुक्त बिहार प्रभारी भक्त चरण दास की मौजूदगी में पटना स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक समूह ने मंगलवार को शोर मचाया, कुर्सियां फेंकी और धक्का-मुक्की की।

पूर्व केंद्रीय मंत्री दास जो कि बिहार कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद पहली बार तीन दिवसीय राज्य यात्रा पर हैं, सदाकत आश्रम में पार्टी के किसान सम्मेलन में भाग ले रहे थे।

दास ने कहा, ‘‘कुछ लोग पार्टी की किसान सभा की बैठक में खलल डालना चाहते थे। वे कांग्रेसी नहीं थे और जानबूझकर इस अवसर पर बोलना चाहते थे।’’

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने उन्हें चुप करा दिया और उन्हें बैठक से बाहर कर दिया।’’

बिहार में सत्तारूढ़ राजग के घटक दल भाजपा और जदयू ने इस घटना पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी की न तो कोई नीति है और न ही कोई व्यवस्था।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा, ‘‘कांग्रेस का अब कोई वजूद नहीं बचा है । यह एक कागजी पार्टी बनकर रह गयी है । सदाकत आश्रम की घटना से स्पष्ट है कि पार्टी की न तो कोई नीति है और न ही कोई तंत्र बचा है ।’’

जदयू के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, ‘‘कांग्रेस प्रभारी के सामने अराजकता, उपद्रव और आक्रोश दर्शाता है कि पार्टी एक बड़ी कलह की ओर अग्रसर है। पार्टी कठिन दौर से गुजर रही है और इससे निपटने के लिए इस दल के पास कोई कार्ययोजना नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो