लाइव न्यूज़ :

बिहारः नवादा में ऑटो-बस में टक्कर, पिता-बेटे सहित 3 की मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: October 10, 2018 16:21 IST

इस घटना से गुस्साये स्थानीय लोगों ने बस ड्राइवर को पकड कर पुलिस को सौंप दिया। इस हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गये। 

Open in App

बिहार के नवादा जिले के माखर गांव के पास एनएच 31 पर बुधवार को सुबह बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर होने पर एक को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी ऑटो में बैठे सभी यात्री बाहर आ गये और ऑटो के परखच्चे उड गये। हादसे के बाद चीख पुकार मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सभी यात्रियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो लोगों की मौत हो गई। 

जबकि, तीसरे की मौत पीएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते में ही हो गई। बताया जाता है कि कोलकाता से बिहारशरीफ जाने वाली यात्री बस सुबह मांखर गांव के पास नवादा की ओर आ रही ऑटो को टक्कर मार दी। 

इस घटना से गुस्साये स्थानीय लोगों ने बस ड्राइवर को पकड कर पुलिस को सौंप दिया। इस हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गये। 

मृतकों की पहचान रजौली के बिजवन गांव के कामेश्वर प्रसाद और उनके पुत्र कनक राज और अकबरपुर के शाहपुर के रामप्रवेश चौधरी के रूप में हुई। इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने बस ड्राइवर को पकडकर पुलिस को सौंप दिया। सरकार ने मृतकों के परिजनों को एक लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब