लाइव न्यूज़ :

सीएम नीतीश कुमार की बढ़ती उम्र के बीच जदयू में बेटे निशांत कुमार की संभावित भूमिका पर मंथन तेज?, दिल्ली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में फैसला?

By एस पी सिन्हा | Updated: January 8, 2026 17:20 IST

पटना और अन्य जिलों में उनके समर्थन में लगे पोस्टर-बैनर, नारेबाजी और सोशल मीडिया अभियान इसका प्रमाण हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनिशांत कुमार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया जाना।संगठन की बारीकियों से रूबरू कराना और पूरे बिहार में दौरे कराना। नेताओं का मानना है कि निशांत के प्रति बिहार के युवाओं में भारी क्रेज है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बढ़ती उम्र के बीच अब जदयू में उनके बेटे निशांत कुमार की संभावित भूमिका पर मंथन तेज हो गया है। पार्टी के बड़े तबके का मानना है कि नीतीश के बाद निशांत कुमार पार्टी के लिए जरूरी और मजबूरी दोनों हैं। यही वजह है कि पार्टी के भीतर से लगातार निशांत को राजनीति में सक्रिय करने की मांग उठती रही है। जदयू सूत्रों के अनुसार, इस साल मार्च में दिल्ली में होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में निशांत कुमार की सक्रिय भूमिका को लेकर संकेत दिए जा सकते हैं। पार्टी चाहती है कि निशांत को उनकी विरासत के अनुरूप पद दिया जाए ताकि कार्यकर्ताओं की भावनाओं का न्याय हो सके। चर्चा के तहत दो प्रमुख विकल्प सामने हैं निशांत कुमार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया जाना।

उन्हें पार्टी में महासचिव बना कर संगठन की बारीकियों से रूबरू कराना और पूरे बिहार में दौरे कराना। पार्टी नेताओं का मानना है कि निशांत के प्रति बिहार के युवाओं में भारी क्रेज है। पटना और अन्य जिलों में उनके समर्थन में लगे पोस्टर-बैनर, नारेबाजी और सोशल मीडिया अभियान इसका प्रमाण हैं। गोलंबरों और चौराहों पर लगे बैनरों में निशांत को जदयू का भविष्य और उत्तराधिकारी तक बताया गया है।

निशांत की सक्रिय भूमिका की संभावना और बल तब मिला जब पिछले साल विधानसभा चुनाव के बाद वे कुछ सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आए और नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह में सबसे आगे बैठे। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने भी दो बयानों में कहा कि कार्यकर्ता निशांत को पार्टी में चाहते हैं, लेकिन निर्णय नीतीश कुमार का होना चाहिए।

हालांकि, नीतीश कुमार हमेशा से परिवारवाद के खिलाफ रहे हैं। पिछले साल 2025 के विधानसभा चुनाव में जब कुछ नेताओं ने निशांत को नालंदा सीट से चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव रखा, तो नीतीश ने साफ मना कर दिया। पार्टी नेताओं का कहना है कि नीतीश कुमार ने अभी तक निशांत के राजनीतिक भविष्य को लेकर कोई संकेत नहीं दिया है।

पार्टी नेताओं का मानना है कि पहले की परिस्थितियों और अब के हालात में फर्क है। यदि जदयू को नीतीश के बाद भी एकजुट बनाए रखना है, तो परिवार से किसी को आगे लाना आवश्यक है। पहले नीतीश ने आरसीपी सिंह को अपने उत्तराधिकारी के तौर पर आगे बढ़ाया था, लेकिन वे उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।

ऐसे में अब निशांत को ही आगे लाने पर विचार हो रहा है। अटकलें हैं कि नीतीश कुमार अपने मौजूदा कार्यकाल में ही उत्तराधिकारी के बारे में फैसला कर सकते हैं, ताकि पार्टी में किसी तरह का फूट न पैदा हो और संगठन मजबूत बना रहे।

टॅग्स :बिहारजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग