बिहार सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया पर कसा तंज, कहा- मीडिया सिर्फ दिल्ली वालों का ही प्रचार करती है

By एस पी सिन्हा | Published: September 20, 2022 06:52 PM2022-09-20T18:52:02+5:302022-09-20T18:52:02+5:30

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में कई अच्छे और बेहतर काम किया। मगर देश में मीडिया केवल दिल्ली वालों का ही प्रचार करती है।

Bihar CM Nitish Kumar took a jibe at the media, says- the media only propagates the people of Delhi | बिहार सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया पर कसा तंज, कहा- मीडिया सिर्फ दिल्ली वालों का ही प्रचार करती है

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया पर कसा तंज, कहा- मीडिया सिर्फ दिल्ली वालों का ही प्रचार करती है

Highlightsमुख्यमंत्री ने राज्य में जल्द ही 2700 और पदों पर बहाली करने का ऐलान कियासीएम नीतीश कुमार ने माना बिहार में भूमि विवाद के मामले सबसे अधिक हैकानून व्यवस्था पर कहा- घटनाएं कहां नहीं होती है, लेकिन लॉ एंड ऑर्डर के तहत त्वरित कार्रवाई की जाती है

पटना: महागठबंधन की सरकार बनने के बाद मंगलवार को पहली बार राजस्व विभाग में चार हजार से अधिक युवाओं को नौकरी दी गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने संयुक्त रूप से युवाओं के बीच कार्यक्रम आयोजित कर नियुक्ति पत्र का वितरण किया।

सभा को संबोंधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग शुरू से बिहार को विकास की पटरी पर तीव्र गति से ले जा रहे हैं। घटनाएं कहां नहीं होती है, लेकिन लॉ एंड ऑर्डर के तहत त्वरित कार्रवाई की जाती है, जिसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम विभाग को कहते हैं कि बची हुई सीटों पर जल्द से जल्द युवाओं को नौकरी दे दी जाए ताकि जमीन सर्वे का काम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। आज कल मीडिया में सिर्फ एक पक्षीय खबरों का बोलबाला है। विशेष राज्य के मामले पर नीतीश ने कहा कि अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे दिया जाता है तो हम विकसित राज्य बनने से कोई नहीं रोक सकता। 

उन्होंने कहा कि बिहार में भूमि विवाद के मामले सबसे अधिक है। 60 प्रतिशत हत्याएं जमीन विवाद में होती है। इसके देखने की जरूरत है। नीतीश कुमार ने कहा कि राजस्व कर्मचारियों पर काम का बोझ है। राज्य में सब कुछ है। केवल युवाओं को रोजगार देना है। 

उन्होंने कहा, बिहार में जल्द ही 2700 और पदों पर बहाली होगी। जमीन से जुड़े सबी समस्याओं का हल होगा। सब आदमी ठीक नहीं होता है। पुलिस कर रही अपना काम कर रही है। नीतीश कुमार ने मीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में कई अच्छे और बेहतर काम किया। मगर देश में मीडिया केवल दिल्ली वालों का ही प्रचार करती है।

Web Title: Bihar CM Nitish Kumar took a jibe at the media, says- the media only propagates the people of Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे