लाइव न्यूज़ :

मिशन 2024ः पटना में लालू यादव और दिल्ली में राहुल गांधी से मिले सीएम नीतीश, तस्वीरें वायरल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 5, 2022 19:27 IST

मिशन 2024ः सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से पटना में मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस एवं वाम दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने के बाद नीतीश पहली बार दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विपक्ष के कुछ अन्य नेताओं से भी मिल सकते हैं। 

नई दिल्लीः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे। नीतीश कुमार ने राहुल गांधी से मुलाकात से पहले राजद प्रमुख लालू प्रसाद से भी मुलाकात की थी। विपक्षी एकता की कोशिशों के तहत विभिन्न पार्टियों के नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का साथ छोड़ने और राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस एवं वाम दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने के बाद नीतीश पहली बार दिल्ली पहुंचे हैं। वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विपक्ष के कुछ अन्य नेताओं से भी मिल सकते हैं। 

कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात करेंगे। कुमार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार, जनता दल (सेक्युलर) नेता एच डी कुमारस्वामी और अन्य से भी मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों ने कहा कि कुमार के समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव से भी मुलाकात करने की उम्मीद है। 

नीतीश कुमार लालू प्रसाद यादव से मिलने उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर गए, जहां उनका स्वागत लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने किया। तेजस्वी स्वयं नीतीश कुमार की मौजूदा सरकार में उप मुख्यमंत्री हैं।

यादव ने कभी एक दूसरे के घोर विरोधी रहे नेताओं की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी हमारे आवास पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद से मुलाकात करने आए।’’ प्रसाद का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है और वह सिंगापुर में गुर्दा प्रतिरोपण कराने का इंतजार कर रहे हैं।

तस्वीर से लगता है कि वह कंधे की चोट से उबर गए हैं जो उन्हें जुलाई में लगी थी क्योंकि जब उन्होंने नीतीश कुमार से मुलाकात की तो उनके कंधे पर पट्टी नहीं लगी थी। तस्वीरों में दोनों नेताओं के व्यक्तिगत और राजनीतिक समीकरण का संकेत मिलता है, जिसमें मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को लालू प्रसाद की, सीढ़ियों पर चढ़ने में मदद करते हुए देखा जा सकता है।

गौरतलब है कि पिछले महीने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाता तोड़ने वाले कुमार ने देश की विभिन्न विपक्षी पार्टियों को एकसाथ लाने का संकल्प लिया है ताकि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को कड़ी टक्कर दी जा सके।

कुमार की इस पहल में तेलंगाना के मुख्यमंत्री और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) नेता के चंद्रशेखर राव का समर्थन पिछले सप्ताह मिला जब वह स्वयं पटना आए थे। राव ने पटना में कुमार और प्रसाद से मुलाकात की थी और ‘‘भाजपा मुक्त भारत’’ का आह्वान किया था।

कुमार हालांकि, ‘तीसरे मोर्चे’ के विचार से प्रभावित नजर नहीं आ रहे हैं और वह कांग्रेस को साथ लेने के पक्ष में हैं। कुमार इस समय बिहार में कांग्रेस और वामदलों सहित कुल सात पार्टियों के ‘महागठबंधन’ की सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि वह इस कौशल का इस्तेमाल विभिन्न भाजपा विरोधी पार्टियों के मतभेदों को दूर करने में कर सकते हैं।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :नीतीश कुमारलोकसभा चुनावलालू प्रसाद यादवराहुल गांधीआरजेडीजेडीयूकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए