लाइव न्यूज़ :

सभी जगहों पर मिल रही है शराब, 10000 करोड़ का नुकसान, मांझी के बाद कांग्रेस विधायक शर्मा ने कहा-शराबबंदी खत्म हो

By एस पी सिन्हा | Updated: December 7, 2022 17:25 IST

बिहारः  कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा है कि जब सभी जगहों पर शराब मिल रही है, ऐसी स्थिति अगर सरकार कानून का पालन नहीं कर पाती है तो उसे शराबबंदी खत्म कर देना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार को दस हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।भाजपा शराबबंदी कानून को लेकर नीतीश सरकार पर लगातार हमलावर है।जीतनराम मांझी भी शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग करते रहे हैं।

पटनाः बिहार में मुख्य विपक्षी दल भाजपा के द्वारा तो शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग की ही जा रही है। लेकिन अब महागठबंधन में भी यह मांग जोर पकड़ने लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के साथ-साथ जदयू के द्वारा भी शराबबंदी कानून पर सवाल उठाये जाने क बाद अब कांग्रेस के द्वारा भी इस कानून पर सवाल उठाया जाने लगा है।

नीतीश सरकार में सहयोगी कांग्रेस ने भी शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग कर दी है। कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा है कि जब सभी जगहों पर शराब मिल रही है, ऐसी स्थिति अगर सरकार कानून का पालन नहीं कर पाती है तो उसे शराबबंदी खत्म कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में अवैध रूप से शराब का कारोबार हो रहा है।

इस कानून की वजह से बिहार को दस हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। अजीत शर्मा ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबंदी नहीं है, भले ही इसको लेकर कानून बनाया गया हो। उन्होंने कहा कि बिहार में जो कानून बनाया गया है वह बिलकुल सही है, लेकिन इसका ठीक ढंग से अनुपालन नहीं हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद भाजपा शराबबंदी कानून को लेकर नीतीश सरकार पर लगातार हमलावर है। वहीं जीतनराम मांझी भी शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग करते रहें हैं। यही नहीं जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने भी शराबबंदी कानून पूरी तरह से लागू नहीं होने की बात स्वीकारी थी।

इसके आलावा पिछले दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने इस कानून को वापस लेने की वकालत की थी। उन्होंने तो यह तक कह दिया था कि बिहार में शराबंदी कानून लागू होने से पर्यटक यहां आना नहीं चाहते हैं। बिहार में प्लेन से उतरते ही लोगों को डराया जाता है। 

टॅग्स :बिहारपटनाकांग्रेसनीतीश कुमारजेडीयूजीतन राम मांझी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब