लाइव न्यूज़ :

परिवारवाद पर सीएम नीतीश कुमार का हमला, कहा-कुछ लोग परिवार को सेट करने में लगे हैं, राजद ने कसा तंज 

By एस पी सिन्हा | Updated: November 26, 2021 21:38 IST

नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस बात की चिंता जाहिर की है, वो बिल्कुल सही है. पारिवारिक पार्टियां भले वर्तमान समय में बहुत कुछ पा लें, लेकिन उसका कोई भविष्य नहीं है.

Open in App
ठळक मुद्देलोग खुद के बाद अपने परिवार के बाल बच्चों को सेट करने में लगे रहते हैं.मुख्यमंत्री चैंबर आफ कामर्स पर काफी गुस्से में दिखे.चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने गुरुवार को शराबबंदी में रियायत की बात पर्यटकों के लिहाज से कही थी.

पटनाः राजनीति में परिवारवाद के मसले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जमकर खरी-खोटी सुनाई है. संविधान दिवस के मौके पर संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित से कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवारवाद को लेकर विरोधियों पर निशाना साधा था, इस संबंध में नीतीश कुमार से भी सवाल किया गया था.

इस पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग परिवारवाद के साथ की राजनीति में जिंदा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पारिवारिक पार्टियों का कोई मतलब नही है और ना इसका राजनीति से मतलब होना नही चाहिए. लेकिन आज कई दाल इसी पर चले गए. अभि कुछ दिनों के लिए भले वो रह जाए लेकिन कुछ समय बाद उनका भविष्य मुश्किल होगा. उन्होंने कहा कि पारिवारिक पार्टियों का कोई मतलब नहीं है.

आजकल कुछ दल इसी तर्ज पर चल रहे हैं, लेकिन आने वाले दिनों में ये सब नहीं चलेगा. नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस बात की चिंता जाहिर की है, वो बिल्कुल सही है. पारिवारिक पार्टियां भले वर्तमान समय में बहुत कुछ पा लें, लेकिन उसका कोई भविष्य नहीं है. उन्होंने कहा कि आजकल ऐसी परिपाटी चल रही है कि लोग खुद के बाद अपने परिवार के बाल बच्चों को सेट करने में लगे रहते हैं.

वहीं, मुख्यमंत्री चैंबर आफ कामर्स पर काफी गुस्से में दिखे. दरअसल, चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने गुरुवार को शराबबंदी में रियायत की बात पर्यटकों के लिहाज से कही थी. इसके बाद चैंबर आफ कामर्स का नाम लिए बिना मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बिजनेस कम्यूनिटी वाले का बयान देखा. वह कह रहे बाहर से आने वाले लोगों को शराब देना चाहिए.

तंज वाले अंदाज में उन्होंने कहा कि इस तरह को लोगों के मन को देखिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या यह संभव है? यह जिस दिन किया जाएगा, उस दिन... क्या आप कुछ इधर से उधर करना चाहते हैं? उधर, सरकार द्वारा तीसरी बार शपथ दिलाने को लेकर राजद ने तंज कसा है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मोबाइल पर एक फोटो दिखाया, जिसमें 2015 विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कहा गया था कि मिट्टी में मिल जाएंगे भाजपा से हाथ नहीं मिलाएंगे. इस शपथ को दिखाते हुए जगदानंद सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार कितनी बार शपथ लेंगे और शपथ को तोड़ेंगे?

उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा की नीतीश कुमार के पास कोई नैतिकता नहीं है कि वो किसी को शपथ दिलाये. उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति शपथ तोड़ रहा हो, उनके भीतर ही नैतिकता नहीं है. जगदानंद सिंह ने कहा कि महागठबंधन के साथ नीतीश कुमार की जब सरकार थी तो शराबबंदी कानून को लेकर सरकार पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही थी. लेकिन जब वह भाजपा के साथ हाथ मिला लिए तब से ही बिहार में शराबबंदी फेल हो गई है.

टॅग्स :नीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवआरजेडीजेडीयूनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?